Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कांटाटोली फ्लाईओर में सीएम ने ड्राइविंग सीट में बैठकर सरपट चलाएं मर्सिडेज बेंज | कहा- पुल में लगे खंबे व स्ट्रीट लाइट चोरी न हो
    Latest

    कांटाटोली फ्लाईओर में सीएम ने ड्राइविंग सीट में बैठकर सरपट चलाएं मर्सिडेज बेंज | कहा- पुल में लगे खंबे व स्ट्रीट लाइट चोरी न हो

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 4, 20246 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सरकार की संपत्ति विशुद्ध रूप से जनता की होती है

    रांची। राजधानी रांची के लोगों को 4 अक्टूबर 2024 को बहुत बड़ी सौगात मिली। कोकर के शांतिनगर से बहु बाजार के पास योगदा सत्संग आश्रम तक बने फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कांटाटोली फ्लाईओर पर पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ड्राइविंग सीट में बैठकर सरपट मर्सिडेज बेंज को चलाएं। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने 2,471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास और 792.10 करोड़ की चार योजनाओं का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि इस पुल में कई लोगों का छोटा बड़ा योगदान रहा है। सरकार की संपत्ति विशुद्ध रूप से जनता की होती है। इसलिए इस पुल में लगे खंभे-लाइटें चोरी न हो। बेवजह यहां इंक्रोमेंट भी न हो। सीएम ने राज्यवासियों को योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर, रांची परियोजना (लम्बाई – 2240 मी०), सहजानन्द चौक-जज कॉलोनी फ्लाईओवर, सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर, बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन पथ तथा मटकुरिया फ्लाईओवर एवं कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग 8-लेन पथ, धनबाद सहित कुल 31 परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद, राज्यसभा महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक राजेश कच्छप, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, योगदा मठ आश्रम के स्वामी ईश्वरानंदजी, संत पॉल के फादर एसडेविड सहित अन्य गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    यातायात की भी चुनौती बढ़ रही है

    मुमुख्यमंत्री ने कहा कि योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटाटोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर परियोजना के लिए जितने भी लोगों ने सहयोग किया उसके लिए उन्हें मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में जिस तरह से विभिन्न कार्यों से लोगों का आवागमन बढ़ रहा है, उसी प्रकार यातायात की भी चुनौती बढ़ रही है। मूलभूत व्यवस्थाओं में सड़कों के जाल के अतिरिक्त और कई चीजें हैं, उन सभी चीजों को हमें व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। शहर की यातायात व्यवस्था सुगम करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्थाओं को निरंतर सुगम और सुलभ बनाने को लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    विकास कार्यों में सभी की सहभागिता जरूरी

    हेमन्त सोरेन ने कहा की कई मायनों में अगर देखें तो यह बहुत स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कानून भी हम जैसे लोग बनाते हैं और कानून हम जैसे लोग ही तोड़ते हैं। यह हमसभी को स्वीकार करने की जरूरत है कि अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि साफ-सफाई की समस्या हो, आवागमन की समस्या या बात अपने गली- मोहल्ले की हो, ढेर सारी समस्याएं ऐसी हैं जिसे हमसभी लोग मिलजुलकर आपसी सहभागिता से सुधार सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी लोग अपने ही हाथों से कुछ नुकसान कर बैठते हैं, जिसका असर पूरी व्यवस्था पर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी की शिकायत नहीं कर रहा हूं, लेकिन लोहे की भार से रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बड़ा झंडा लगाया गया, जिस कारण पहाड़ी मंदिर का अस्तित्व खतरे में आ गया, इसलिए हमें पूरे वैज्ञानिक रूप से चीजों को समझने और जानने की जरूरत है ताकि उसका नफा-नुकसान का आकलन कर कार्यों को अंजाम दी जा सके।

    बेवजह अतिक्रमण करने लगते हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण में कई लोगों का छोटा-बड़ा योगदान रहा है। यह फ्लाईओवर बेहतर ढंग से राजधानीवासियों की सेवा में रहे, इसके जरूरी है कि इस फ्लाइओवर में लगे खंभे, स्ट्रीट लाइटिंग इत्यादि व्यवस्थाएं हमेशा सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी लोग बेवजह जगह अतिक्रमण करने लगते हैं। सरकार की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। सरकार की संपत्ति विशेष रूप से जनता की संपत्ति है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उसे इस कदर बर्बाद कर दें कि वह किसी काम का न रहे। इन सभी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर आने वाले समय 5 किलोमीटर का होने जा रहा है।

    रेलवे क्रॉसिंग पर इस तरह का पुल शायद ही देखने को मिले

    अभी सिरमटोली चौक के पास एक ऐसा पुल हमलोग बना रहें हैं, जो देश के इतिहास में रेलवे क्रॉसिंग पर इस तरह का पुल शायद ही देखने को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य बहुत ही चुनौती भरा है लेकिन राज्य सरकार के प्रयास से यह सभी कार्य हो रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दो-तीन महीने के अंदर कांटाटोली-सिरमटोली-मेकॉन चौक तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तथा रांचीवासियों की सेवा में समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिलान्यास हो रहे दो और महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।

    पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों को दे रहे हैं गति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए हमारी सरकार एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य में मूलभूत सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ और मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का ख्याल रखते हुए विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर का क्षेत्रफल सीमित है उसी प्रकार पूरे झारखंड का क्षेत्रफल भी सीमित है। विकास कार्य भी इसी अनुरूप करने होंगे। विकास के रास्ते पर चलते हुए हम रांची या फिर पूरे राज्य के क्षेत्रफल को बढ़ा नहीं सकते हैं बल्कि विकास की गतिविधियों से उसे घटा जरूर सकते हैं। मैं बार-बार कहता हूं शहर में हम बड़े-बड़े बिल्डिंग बना रहे हैं, लेकिन बिल्डिंग खड़ा करने के रेस में पेड़-पौधे भी बड़ी तेजी से काटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा नहीं तो आने वाले दिनों में मनुष्य जीवन को बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। विकास के पैमाने को खींचते-खींचते कहीं हम पर्यावरण को नुकसान न करें, यह सुनिश्चित करनी होगी। इन चीजों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की दी सौगात..

    मौके पर सीएम के कर कमलों से जुडको लि० के द्वारा राजधानी राँची में राज्य निधि अन्तर्गत योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से ‘शांतिनगर, कोकर (वाया कांटाटोली चौक) तक राज्य में सेगमेंटल बॉक्स गर्डर प्रणाली से निर्मित प्रथम फ्लाईओवर परियोजना (लम्बाई 2240 मी०, लागत राशि रू. 224.94 करोड़) का उद्घाटन, कांको विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग भाया मेमकों मोड़ 8-लेन पथ (परियोजना लागत 461.90 करोड़) का उद्घाटन, बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर स्मार्ट पथ (परियोजना लागत 47.33 करोड़) का उद्घाटन, सिरमटोली-मेकॉन चौक-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर (परियोजना लागत 213.35 करोड़) का शिलान्यास, राँची शहर अंतर्गत सहजानन्द चौक-काँके रोड फ्लाईओवर (परियोजना लागत 430.75 करोड़) का शिलान्यास सहित पथ निर्माण विभाग की अन्य 25 योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Kantatoli Flyover
    Previous Articleसबसे बड़ी खबर : कांटाटोली फ्लाईओवर में आज से आप गाड़ियां चला सकेंगे | सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
    Next Article यति नरसिंहानंद मामला : जमीयत उलमा-ए-हिंद का कड़ा विरोध | मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.