Author: News Box Bharat

रांची। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 अक्टूबर 2024 को रांची आ सकते हैं। वो यहां गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी रांची में आयोजित होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम एक एनजीओ के द्वारा आयोजित की जा रही है। शनिवार को दिल्ली से रांची लौटते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश खुद सहयोगी नेताओं के साथ संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए संभावित कार्यक्रम स्थल कार्निवल सभागार का निरीक्षण किया। इस संबंध में केशव महतो कमलेश ने कहा कि एक से दो दिन के अंदर क्लियर हो…

Read More

सीने और पेट में लगी गोलियां, पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट किया रांची। इस वक्त महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनपर मुंबई के बांद्रा में फायरिंग हुई, इसके बाद लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम फडनवीस, एक्टर सलमान खान, संजय दत्त लीलावती अस्पताल पहुंचे। सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के पास ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि 15 दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी…

Read More

रांची। दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है। हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं । एक -दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए…

Read More

रांची। आज विजयादशमी का त्योहार है। इसको लेकर रावण दहन की तैयारी चल रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा अरगोड़ा मैदान में भी दशानन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से 1948-49 में दशहरा के अवसर पर रावण वध और लंका दहन का कार्यक्रम शुरू किया गया था। तब से लेकर आज तक लगातार यहां रावण दहन का आयोजन होता रहा है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी…

Read More

रांची। रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान अब उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के हाथ में होगी। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा पर मुहर लग गई। फिलहाल, नोएल टाटा, सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। इसके साथ ही नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी आ गई है। वे 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कीमत 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपए है। नोएल को ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना…

Read More

टीएसपीसी उग्रवादी संगठन चतरा-हजारीबाग जिला के कई कांडों में थे वांछित रांची। झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची के निर्देशन में नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरूद्ध निरंतर सफलताएं भी मिल रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सब-जोनल कमांडर हरेन्द्र गंझु अपने दस्ता सदस्यों के साथ सदर थाना क्षेत्र के ग्राम-मंगरदाहा जंगली क्षेत्र…

Read More

रांची। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री का X पर पोस्ट आया व दुख जताया…श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर…

Read More

सीट शेयरिंग के फार्मूले को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा रांची। झारखंड में कभी भी चुनाव की घंटी बज सकती है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष व राहुल गांधी से चर्चा की। झारखंड में…

Read More

रांची। महाप्रबंधक (वित्त), झारखंड पर्यटन विकास निगम लि. रांची की ओर से 28 सितंबर 2024 को धुर्वा थाने में फर्जी अकाउंट बनाकर अवैध तरीके से 10 करोड़ 40 लाख रुपए के निकासी के संबंध में कांड संख्या-284/ 24, धारा-316 (5) / 318(4) /338/ 336(3) /340(1) /340 (2) बीएनए-2023 दर्ज की गई, जिसमें गिरजा प्रसाद, जेटीडीसी, रांची, आलोक कुमार, जेटीडीसी, रांची व अमरजीत कुमार, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, निफ्ट शाखा, हटिया के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है। 4 अक्टूबर 2024 को अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची की ओर से इस कांड का अनुसंधान भार ग्रहण करते हुए सीआईडी थाना…

Read More