Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड पर्यटन व विद्युत निगम में करोड़ों का अवैध फर्जीवाड़ा मामले में झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता | SIT रेड में 1 करोड़ व गहने बरामद
    Crime

    झारखंड पर्यटन व विद्युत निगम में करोड़ों का अवैध फर्जीवाड़ा मामले में झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता | SIT रेड में 1 करोड़ व गहने बरामद

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 9, 2024Updated:October 9, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। महाप्रबंधक (वित्त), झारखंड पर्यटन विकास निगम लि. रांची की ओर से 28 सितंबर 2024 को धुर्वा थाने में फर्जी अकाउंट बनाकर अवैध तरीके से 10 करोड़ 40 लाख रुपए के निकासी के संबंध में कांड संख्या-284/ 24, धारा-316 (5) / 318(4) /338/ 336(3) /340(1) /340 (2) बीएनए-2023 दर्ज की गई, जिसमें गिरजा प्रसाद, जेटीडीसी, रांची, आलोक कुमार, जेटीडीसी, रांची व अमरजीत कुमार, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, निफ्ट शाखा, हटिया के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है। 4 अक्टूबर 2024 को अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची की ओर से इस कांड का अनुसंधान भार ग्रहण करते हुए सीआईडी थाना कांड संख्या 41/24 धारा-316(5)/318(4)/338/336(3)/340(1)/340(2)/61(2) बीएनएस-2023 दर्ज की गई है। महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची की ओर से इस कांड के अनुसंधान हेतु अविलंब एक एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें रिषभ कुमार झा, भापुसे, पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखंड, 3 सहायक पुलिस अधीक्षकों व अपराध अनुसंधान विभाग की टीमों को शामिल किया गया है।

    फर्जीवाड़े में सरकारी कर्मी शामिल

    अनुसंधान के क्रम में गिरजा प्रसाद सिंह (पटना), तत्कालीन लेखापाल सह कैशियर, जेटीडीसी, रांची व अमरजीत कुमार ( सिंहमोड़, हटिया, रांची), तत्कालीन शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, निफ्ट ब्रांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में इन दोनों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साजिशकर्ता व्यक्तियों के नाम तथा उनकी संलिप्ता के बारे में बताया।जिसमें से पुलिस के द्वारा रूद्र सिंह उर्फ समीर कुमार (बोकारो) व लोकेश्वर साह उर्फ लोकेश (डिबडीह रांची) को हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की गई। इन साजिशकर्ताओं की निशानदेही पर इनके बताए स्थान से लगभग 85 लाख नकद व लगभग 15 लाख रुपए के सोने के गहने (प्राप्त कमीशन के पैसों से) लगभग एक करोड़ के अपराध से अर्जित किए गए राशि को बरामद किया गया।

    शिकायत एनसीसीआरपी पर दर्ज कराई गई

    बता दें कि 3 अक्टूबर 2024 को जीएम, फाईनेंस, झारखंड टूरिज्म डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10.4 करोड़, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 9 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी कर फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी की शिकायत नेशनल साईबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर दर्ज कराई गई। 4 अक्टूबर 2024 को झारखंड उर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 40.5 करोड़ तथा झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 56.5 करोड़ की राशि का फर्जी अकाउन्ट के द्वारा निकासी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करायी गई। इन सभी शिकायतों के आधार पर अपराध अनुसंधान विभाग में कांड दर्ज कर एसआईटी के द्वारा अग्रतर अनुसंधान, सरकारी राशि को विभिन्न बैंक अकाउंटों में फ्रिज व छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

    39 करोड़ 70 लाख रुपए विभिन्न खातों में फ्रिज किए गए

    अनुसंधान के क्रम में एनसीसीआरपी पोर्टल / साईबर क्राईम थाना, सीआईडी के द्वारा I4C (Indian cyber crime co-ordination centre) व विभिन्न बैंकों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर अकाउंट फ्रिजिंग की कार्रवाई के साथ-साथ फर्जी अकाउंचों के उद्भेदन की कार्रवाई भी की जा रही है। अभी तक कुल 300 (तीन सौ) विभिन्न फर्जी अकाउंटों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा फर्जी अकाउंट उत्कर्ष स्मॉल फाईनांस बैंक में खोले जाने की बात प्रकाश में आई है। अबतक के अनुसंधान में SIT के द्वारा लगभग 39 करोड़ 70 लाख रुपए विभिन्न खातों में फ्रिज किए गए हैं।

    108 करोड़ के फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच हो: आलोक कुमार दूबे

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने ऊर्जा विभाग द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई 108 करोड रुपए के फर्जीवाड़े की सीबीआई द्वारा जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने झारखंड सरकार से कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान ले। प्रमंडलीय महाप्रबंधक मनोरंजन कुमार रांची में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में बुरी तरह अक्षम साबित हुए हैं। पूरी रात राजधानी के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दुर्गा पूजा जैसे त्योहार में भी प्रशासन लोगों की सुविधाओं को बहाल नहीं कर पा रही है, महिलाएं, बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के नाम पर 108 करोड रुपए की लीपापोती की गई तो दुर्गा पूजा के बाद सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।


    amol vishnukant homkar Electricity Corporation Illegal Fraud jharkhand police Jharkhand Tourism
    Previous Articleजयदीप टोप्पो बने डोरंडा थाना प्रभारी
    Next Article चुनावी शोर : खड़गे व राहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन | सीट शेयरिंग समेत अन्य चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.