रांची। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 मई को रांची से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे। धामी मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2 मई को कोडरमा और चतरा लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा के गिरिडीह स्थित सर्कस मैदान में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। मौर्य चतरा लोकसभा के पत्थलगड्डा स्थित रामाकांत पांडेय मैदान में…
Author: News Box Bharat
रांची। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया। अनुपमा सिंह ने नामांकन करने से पहले अपने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित श्री दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त की। साथ ही पूज्य पिता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनसे क्षेत्रवासियों के हर सुख दुःख में खड़ी रह सकूं ऐसा आशीर्वाद मांगी। नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि…
रांची। Lok Sabha Election 2024 चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंचीं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। वहां से उनका काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन और पूजा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने को लेकर एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जगह-जगह आवागमन रोका गया, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन- पूजन किया। वह रामलला के दरबार में भी…
रांची। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को 11 बजे सुबह फांसी की जानकारी मिली। उसको बेहद गंभीर हालत में सुबह पहले सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल, फिर सीएसएमटी ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था।…
कामर्स व आर्ट्स में लड़कियों ने बाजी मारी, आर्ट्स में जीनत परवीन नंबर वन रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज जेएसी कक्षा 12 के रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी। यह पहली बार है की तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। इंटर कला में 93.7, इंटर कामर्स में 90.60, इंटर साइंस में 72.02 व वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत रिजल्ट रहा। आर्ट्स में 2,06685 व साइंस में 68203 परीक्षार्थी सफल रहे। कामर्स व आर्ट्स में लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं, साइंस में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट का लगभग बराबर रहा। साइंस स्ट्रीम में कुल 94433 छात्रों में…
रांची। बरकट्ठा के पूर्व भाजपा विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्होंने सोमवार को इंडिया गठबंधन की ओर से गिरिडीह में आयोजित जनसभा में दिशोम गुरुजी की उपस्थिति में जेएमएम के विचारों के प्रति विश्वास जताते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ झामुमो परिवार का दामन थामा। इस दौरान झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, गांडेय विधानसभा उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के सामने जेएमएम ज्वाइन किया। बता दें कि हजारीबाग में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लगा था, जब बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व भाजपा…
रांची। रांची जिला आरटीए सेक्रटरी संजीव कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव 2024 में बसों की उप्लब्धता को लेकर रांची जिला के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल व सभी स्कूली बस संचालक के साथ बैठक की गई। सभी स्कूली बस संचालकों को निर्देश दिया गया कि अधीक से अधीक वाहनों को उप्लब्ध कराए व बसों को निर्धारित जगह पर समय से लगाए। साथ ही अन्य जिलों से भी मांग की गई बसों की विवरणी पर विचार विमर्श किया गया। पोलिंग पार्टी हेतु स्कूली बस व उनके भुगतान सही समय देने की बात कही गई। बस संचालकों…
रांची। झारखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और का सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश अगले आदेश तक जारी रहेगा। हालांकि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक संचालित रहेगी।
– दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भी सुनवाई होगी – कल्पना सोरेन आज करेंगी नमांकन रांची। ED की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जस्टिस संजीव खन्ना से एसएलपी पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद झारखंड उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी, जिस पर 28 फरवरी को एक्टिंग चीफ जस्टिस…
रांची। हरमू फल मंडी में लगी आग लग जाने से अफरा तफरी का माहाैल बना गया। आग की तेज लहरें दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग तेजी से फैल गया। अफरा तफरी के माहौल से आग बुझाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर आग को काबू में पानी की कोशिश की जा रही है। अभी आग लगने से कितने दुकानों को नुकसान हुआ है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन आग से फल मंडी में नुकसान पहुंचा दिया है।…