Author: News Box Bharat

रांची. चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पर कार्रवाई की है. बीजेपी की शिकायत के बाद आयोग ने ये कार्रवाई की है. देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार आरोप लगा रहे थे कि उनके द्वारा चुनाव कार्य को प्रभावित किया जा सकता है. इसलिए उन्हें चुनाव कार्य के दौरान देवघर से दूर रखा जाए. दो दिन पहले गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी यह मांग की थी कि देवघर के एसपी को चुनाव आयोग तुरंत हटाए क्योंकि वह अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को चुनाव में…

Read More

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़वा व चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 4 नवंबर को गढ़वा पहुंचेंगे. पीएम मोदी शहर के चेतना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और गढ़वा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी और भवनाथपुर के बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप शाही के पक्ष में प्रचार करेंगे. पीएम मोदी की चुनावी सभा के लिए शहर के चेतना मैदान में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 4 नवंबर को लगभग 11:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर चेतना मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड…

Read More

2 प्रत्याशी ट्रांसजेंडर रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उनमें 1081 पुरुष प्रत्याशी हैं। महिला उम्मीदवारों की संख्या 128 है। जबकि, 2 प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान की तैयारी अंतिम दौर में है। इस चरण में कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि, दूसरे चरण की मतदान की तिथि 20 नवंबर है। इस चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।…

Read More

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे रांची. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 3 नवंबर को सुबह 9 बजे बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी करेंगे. बीजेपी का यह संकल्प पत्र भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर आधारित है. इस संकल्प के जरिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है. संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. रविवार को रांची से घाटशिला के धालभूमगढ, सिमरिया और बरकठ्ठा जाएंगे, जहां वो चुनावी सभओं को संबोधित करेंगे. वहीं, 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा और…

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। जिसके उपरांत 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 472 है। महिला उम्मीदवार 55 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि कुल 528 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 73 उम्मीदवार हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों ने कुल 28 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिनमें 23…

Read More

सरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता रांची। अलका तिवारी,1988 बैच की आईएएस ने झारखंड के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है, इसलिए पद पर रहकर प्राथमिकता बताना उचित नहीं है। जैसे ही सरकार का गठन हो जाता है और सरकार के अनुकूल जनहित में काम करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा, वह सरकार की योजनाओं की प्राथमिकता के अनुसार काम करेंगी।

Read More

रांची. झारखंड के चक्रधरपुर, चाईबासा, रांची और जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार को सुबह 9.12 बजे जमशेदपुर में भूकंप आया। खरसावा में भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।

Read More

रांची। हनी ट्रैप मामले पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करा दी है। चाईबासा के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को चाईबासा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने बयान में इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए कहा कि अब ये लोग चरित्र हनन पर उतर आए हैं। साथ ही यह भी कहा कि वे ऐसी घटिया साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। मंत्री ने अपना बयान वीडियो के माध्यम से X अकाउंट पर पोस्ट किया था। गढ़वा सीट…

Read More

रांची। सामान्य प्रेक्षक वेकटेशपथी (IAS), अमिताव बनर्जी (IAS), दिनेशन एच (IAS), शिवगनम (IAS), आर गिरिश द्वारा गुरुवार अंचल कार्यालय (शहर) स्थित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया कोषांग का कार्य बेहद महत्पूर्ण हैं। सभी चीजों पर सतत् निगरानी बहुत जरुरी है। इस दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रांची, उर्वशी पाण्डेय एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक द्वारा मीडिया कोषांग में कार्यरत सोशल मीडिया निगरानी कर्मियों को सोशल मीडिया में पेड न्यूज, फेक न्यूज़ से सम्बंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया । साथ मीडिया कोषांग की…

Read More

रांची। झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। दिवाली के मौके पर चास में सड़क किनारे लगे पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण आस-पास के कई पटाखा दुकान भी चपेट में आ गए। इसमें कुल 66 पटाखों की दुकान में आग लगी। दिवाली के मौके पर यहां काफी संख्या में लोग दुकान लगाते हैं। पटाखों की दुकान में आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से सुलग कर दुकानों में रखे पटाखे धमाका करने लगे। वहीं, रॉकेट जैसे पटाखे भी इलाके में इधर-उधर जाने लगे। जिला प्रशासन…

Read More