Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी
    Latest

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 22, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 29 अक्टूबर तक होंगे नामांकन

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तीथि 29 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि इस चरण में क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र मांडू है। जबकि, झरिया सबसे छोटा है। वहीं, जनसंख्या के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा बोकारो विधानसभा क्षेत्र है और सबसे छोटा सिल्ली है। उसी तरह सर्वाधिक मतदाता के दृष्टिकोण से बोकारो सबसे बड़ा और लिट्टीपाड़ा सबसे सबसे कम मतदाता वाला क्षेत्र है। इन 38 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाता 62,79,029 और महिला मतदातओं की संख्या 60,79,019 है। जबकि, थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14,218 है। इनमें 2,414 केंद्र शहरी क्षेत्र में और 11,804 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं। जबकि, थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है।

    प्रथम चरण के चुनाव के लिए अब तक 57 नामांकन

    उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा है। मंगलवार को 32 लोगों ने नामांकन किया है। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं। उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। सर्वाधिक आठ मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं, एक-एक मामले रांची, सरायकेला खारसांवा, धनबाद और सिमडेगा जिले में दर्ज हुए हैं। चुनावी गतिविधि को प्रभावित करनेवाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

    290 चेकपोस्ट बनाये गये हैं

    राज्य में कुल 290 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 12.5 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं। सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है। पत्रकार वार्ता के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित भोजपुरी गीत का वीडियो भी जारी किया गया। इसके गीतकार और संगीत संयोजक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार हैं। पत्रकार वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार भी मौजूद थे।

    Jharkhand Assembly Elections 2024 Jharkhand election 2024
    Previous ArticleJMM में भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी | पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू | कुणाल षाड़ंगी | गणेश महली व बारी मुर्मू
    Next Article Jharkhand Election 2024 : नामांकन के दौरान दिग्गजोंं ने दिखाई ताकत | सीएम ने बरहेट से पर्चा दाखिल किया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.