Author: News Box Bharat

रांची। I.N.D.I.A की ओर से उलगुलान महारैली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 60 सदस्यीय आयोजन, स्वागत और मीडिया कमेटी बनाई है। 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ये महारैली होगी। इसमें इंडिया एलायंस के तमाम सहयोगी दल के नेता शामिल होगें। इस कमेटी में कई मंत्री, विधायक व अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। इस रैली में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। महारैली को सफल बनाने को लेकर झारखंड गठबंधन के नेता जुट गए हैं।

Read More

ईदगाह की भूमि रजिस्ट्री गिफ्ट पर सेना का दावा गलत रांची। पिछले दिनों हटिया कचनारटोली ईदगाह मैदान, हेसाग में बाउंड्रीवॉल कराने के बाद 14 लोगों को जेल भेजे जाने का मामला पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रांची के डीसी से मुलाकात कर पूरी मामले की जानकारी दी साथ ही इससे संबंधित कागजात भी सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि 9 अप्रैल को जगरनाथ पुलिक के द्वारा ईदगाह की जमीन पर कराई जा रही बाउंड्रीवॉल को रोकवा दिया गया। साथ ही थाना की ओर से कहा गया की शाम में कागज…

Read More

स्व. अमिताभ चौधरी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) और कंट्री क्रिकेट क्लब, जो राज्य क्रिकेट निकाय के संचालन का प्रबंधन करती है, के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने 7 मार्च को एक निर्देश जारी किया, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और जेएससीए के पू्र्व अध्यक्ष दिवंगत अमिताभ चौधरी की पत्नी निर्मल कौर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद क्षेत्रीय निदेशक को कंट्री क्रिकेट क्लब के प्रबंधन की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जेएससीए प्रशासकों पर धन के…

Read More

रांची। IPL 2024 का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) व मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का बेहद खास रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने खूब इंन्जॉय किया। ब्लू जर्सी पर पीसी जर्सी भारी पड़ गई। यानी अपने होम ग्राउंड में मुंबई की टीम चेन्नई से 20 रनों से हार गई। हार के बाद भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं, मथीश पथिराना का 4 विकेट चेन्नई को जीत दिलाने में मुख्य किरदार निभाया। लेकिन महेंद्र सिंह धौनी (Ms Dhoni) का लगातार 3 गेंदों पर 3 बड़े सिक्स ने…

Read More

रांची। Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने दिल्ली से तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से टिकट दिया है। अब कन्हैया कुमार बिहार की बेगुसराय की जगह दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली (SC सीट) से उम्मीदवार बनाया है।वहीं, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। समझौते के तहत आप 4 और कांग्रेस तीन सीट…

Read More

रांची। ईरान-इजरायल (Iran-Israel) के बीच तनाव अब युद्ध में बदल गया है। भारतीय समयनुसार शनिवार रात के करीब 2 बजकर 20 मिनट में ईरानी प्रेस टीवी ने कहा कि ईरान के विशिष्ट रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजराइल में के खिलाफ व्यापक ड्रोन हमले शुरू किए हैं। इस खबर पर अंग्रेजी भाषा के मीडिया आउटलेट ने ईरानी स्रोतों का हवाला दिया। अल जजीरा के अनुसार इजराइली हवाई क्षेत्र आगमन और प्रस्थान के लिए बंद कर दिया। इराक के परिवहन मंत्रालय ने घोषणा की, देश का हवाई क्षेत्र अब बंद है। इरबिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन ने भी एक समाचार बयान में…

Read More

आखिरी बाबा साहेब अंबेडकर ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म क्यों अपनाया था रांची। 14 अप्रैल 2023 को भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामाजी अंबेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ramaji Ambedkar) की 133वीं जयंती देशभर में मनाई जाएगी। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में अंबेडकर की जंयती मनाकर उन्हें याद किया जाएगा। समाज में कमजोर, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और निचले तबके को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। निचले कुल में जन्में भीमराव अंबेडकर ने बचपन से ही भेदभाव का…

Read More

रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर कांग्रेस CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने बैठक में उम्मीदवार को लेकर चर्चा किया। जिसमें गुजरात, ओडिशा, चंढीगढ़ व हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस बैठक में पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश व ओडिश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद इन 4 राज्यों से 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया। गुजरात से 9, चंडीगढ़ से 1, हिमाचल प्रदेश से 2 व ओडिशा से 9 उम्मीदवार की सूची जारी कर दी। हिमाचल प्रदेश के…

Read More

रांची। रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक प्रोजेक्ट भवन सभागार में संपन्न हुई। प्रधान सचिव, गृह विभाग वंदना डाडेल व डीजीपी अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस महानिदेशक झारखंड, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया व सभी जिलाें के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकाें के द्वारा रामनवमी के मद्देनजर…

Read More