Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»JSSC कार्यालय घेराव : पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले 16 छात्र पर नेमड व 1 हजार पर अज्ञात FIR दर्ज
    Education

    JSSC कार्यालय घेराव : पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले 16 छात्र पर नेमड व 1 हजार पर अज्ञात FIR दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 30, 2024Updated:October 1, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय घेराव करने वा jssc-cgl परक्षी रद्द करने आए छात्रों के द्वारा रात में पुलिस पर पत्थरबाजी करने पर FIR दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के 16 छात्रों पर नेमड व 1 हजार अज्ञात पर FIR दर्ज नामकुम थाना में किया गया है। शाम 7 बजे के करीब छात्र अचानक उग्र हो गए व पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों ने पत्थर के साथ-साथ बोतलें भी पुलिस के ऊपर फेंके। बता दें कि JSSC की ओर से 21-22 सितंबर को आयोजित jssc-cgl की परीक्षा को रद्द कराने को लेकर आज झारखंड के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने सुबह से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का कार्यालय का घेराव किया। छात्रों के घेराव करने को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी । सुबह से ही रोड से लेकर कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी। भारी संख्या में पुलिस के जवानों को कार्यालय में पास तैनात किया गया था। मजिस्ट्रेट के अलावा नामकुम व कांके थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे। 12 बजे तक छात्रों की संख्या कम थी। लेकिन 2 बजे के बाद छात्रों की संख्या बढ़ गई थी। सभी छात्र कार्यालय के समीप मैदान पर आकर नारेबाजी करने लगे। छात्र अपने साथ बैनर पोस्टर लेकर आए थे। छात्रों का एक ही डिमांड था परीक्षा को रद्द किया जाए।

    वार्ता के बाद छात्र उग्र हुए, फिर चलाने लगे पत्थर

    शाम में JSSC अधिकारियों व छात्रों के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने छात्रों से परीक्षा में हुई गड़बड़ी व पेपर लीक के सबूत मांगे। लेकिन छात्र नहीं दे पाए। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि जबतक जांच चल रही है रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाएगा। इसके बाद छात्र ऑफिस से निकल बाहर आए। छात्र नेता जैसे ही माइक में अधिकारियों से हुई वार्ता के बारे बताया तो छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित नहीं करने से बात नहीं चलेगी। हरहाल में परीक्षा को रद्द करना पड़ेगा। इसके बाद छात्र चिल्लाने लगे, सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसी बीच अचानक भीड़ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

    कांके थाना प्रभारी को पत्थर से लगी चोट

    छात्रों ने मैदान के पास लगे बैरिकेडिंग को धक्का मारकर हटा दिया। पत्थरबाजी से पुलिस बचना चाहे लेकिन कई पुलिसकर्मियों को चोट लग गई। वाटर कैनन के गाड़ी के शीशे भी छात्रों ने तोड़ दिए।पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कांके थाना के प्रभारी को पत्थर से उंगुली में गंभीर छोट लगी, जिससे खून निकलने लगी। उग्र छात्रों को बार बार पुलिस पत्थर नहीं चलाने को कहते रहे। मजिस्ट्रेट ने माइक से एलान किया की आप सब कानून अपने हाथ में न लें। अगर आप पत्थरबाजी या कुछ गलत व्यवहार करेंगे तो वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल कर दिया जाएगा। इस एलान के बाद छात्र शांत हो गए। फिर खुली मैदान में परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे। रात करीब 10 बजे के बाद छात्र मैदान छोडकर अपनी घर की ओर जाने लगे। आंदोलन को छात्र खत्म कर दिए हैं।

    jssc Jssc-Cgl JSSC-CGL Exam 2024
    Previous Articleझारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर जदयू में शामिल हुए
    Next Article अभिनेता गोविंदा के पैर में खुद की पिस्तौल से लगी गोली | अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी किया | मैं पूरी तरह से ठीक हूं

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.