
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। इन सांसदों में संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमप्रकाश निंबालकर, संजय पाटिल, संजय देशमुख और नागेश पाटिल आष्टीकर शामिल हैं।
शिंदे गुट ने इस घटनाक्रम को ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता बताया है। सांसदों के शामिल होने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत बढ़कर 13 सांसदों तक पहुंच गई है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट के पास अब केवल 3 सांसद बचे हैं।
इस घटनाक्रम को महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने इसे विश्वासघात बताते हुए बागी सांसदों पर निशाना साधा है। आने वाले दिनों में इस राजनीतिक घटनाक्रम का असर राज्य की राजनीति और शिवसेना की अंदरूनी सियासत पर देखने को मिल सकता है।
