Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»खटाखट मिल रही नौकरी : हेमंत सोरेन सरकार ने 2 दिनों में 971 अभ्यर्थियों को नौकरी दी | आज 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला
    Latest

    खटाखट मिल रही नौकरी : हेमंत सोरेन सरकार ने 2 दिनों में 971 अभ्यर्थियों को नौकरी दी | आज 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 28, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के लोगों को खटाखट नौकरी हेमंत सोरेन की सरकार दे रही है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को जैप-1 सभागार में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। एक दिन पहले ही इसी सभागार में 527 लोगों को नौकरी मिली थी। यानी दो दिनों में 971 लोगों को सरकारी नौकरी मिली। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। नियुक्ति पत्र देने से पहले सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति को दक्ष होना जरूरी है। कम सभय में लंबी दूरी तय करनी होती है। अब समय का घोर अभाव है, एक वक्त था जब समय बिताने के लिए दोस्त को खोजा जाता था। आप पर निर्भर करता है कि आप जीवन को कितना रफ्तार देना चाहते हैं। सीएम ने प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त हुए कहा कि राज्य गठन के बाद दूसरी बार आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभागार में नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों से पूछा कि आप नियुक्ति पत्र पाकर खुश हैं या नहीं। सभी नवचयनित प्रशिक्षण अधिकारियों ने हामी भरते हुए हाथ हिलाकर स्वीकृति दी।

    हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर गंभीर है

    हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर अतयंत गंभीर है, और हर हाल में झारखंडी युवाओं को लेकर किए गए अपने हर वादे को हम अवश्य निभायेंगे। आगामी वर्षों में हम और तेजी एवं पारदर्शिता के साथ हर एक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल तक हमलोग जुझते रहे फिर उससे निकले तो तेजी से जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से नियुक्ति की। पहली बार जेपीएससी की नियुक्ति नियमावली बनाई और फिर तेजी से नियुक्ति शुरू हुई। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों काफी खुशी नजर आए।

    Employment Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सीएम हेमंत सोरेन को तहफ्फुज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निमंत्रण दिया
    Next Article बड़ी खबर : JSSC को CGL परीक्षा में गड़बड़ी होने का सबूत कोचिंग सेंटर व अभ्यर्थियों ने नहीं दिए | 30 तक साक्ष्य के साथ कार्यालय आने को कहा गया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.