Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची दौरे पर चुनाव आयोग की टीम : आयोग ने प्रलोभन मुक्त चुनाव झारखंड में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Latest

    रांची दौरे पर चुनाव आयोग की टीम : आयोग ने प्रलोभन मुक्त चुनाव झारखंड में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 23, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड में होने वाले चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है

    रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हर ओर अब सिर्फ चुनाव को लेकर ही चर्चा होने लगी है। कभी भी झारखंड में चुनाव का एलान किया जा सकता है। इसी कड़ी में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के साथ झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को रांची पहुंचे। टीम ने सबसे पहले राष्ट्रीय और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त पार्टियों के साथ उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव के लिए बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने में सहयोग की अपील की। राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद आयोग ने आयकर विभाग, आबकारी विभाग, जीएसटी, रिजर्व बैंक, वन, परिवहन, नागरिक उड्डयन, नारकोटिक्स आदि जैसी विभिन्न केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की और उनकी कार्ययोजना की समीक्षा की। आयोग द्वारा प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

    चुनाव को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत की गई

    इसके बाद आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवी होमकर और सीएपीएफ के नोडल अधिकारी के साथ बैठक की। अधिकारियों ने अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।आयोग ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोग ने शाम को झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के साथ बैठक की।

    विभिन्न राजनीतिक दलों ने कई सुझाव दिए

    चुनाव आयोग की टीम ने पहले दिन की पहली बैठक राजनीतिक दलों के साथ शुरू की थी। इस बैठक में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद, आजसू समेत झारखंड के 9 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग को एक-एक कर सुझाव दिए। चुनाव आयोग के समक्ष प्रत्येक राजनीतिक दल के लिए 12 मिनट का समय निर्धारित किया गया। इस निर्धारित समय में राजनेताओं को आयोग को सुझाव देने थे, इस दौरान भाजपा ने जहां राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव कार्य से अलग रखने की मांग की, वहीं, कांग्रेस ने उन्माद फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोकने की मांग की। कांग्रेस ने मांग किया कि अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोका जाए। 15 नवंबर के बाद चुनाव कराया जाये। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तिथि की घोषणा करें व कम से कम चरणों में मतदान कराने की मांग चुनाव आयोग से की। वहीं, भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों का पहचान पत्र रद्द करने की मांग की। साथ ही त्योहार को ध्यान में रखते हुए मतदान की तिथि घोषित करें, कम से कम चरणों में मतदान हो व गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव कार्य से अलग रखने की मां की।

    मंगलवार को भी होगी बैठक

    आज सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे आयोग के सदस्यों का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को सभी प्रमंडलों के आयुक्तों, जोनल आईजी, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी डीआईजी, सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठकों में आयोग के वरिष्ठ डीईसी, डीईसी और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    bjp Congress Election 2024 Jharkhand election commission of india Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024 jmm
    Previous Articleवक्फ एक्ट को लेकर हमारी पार्टी का स्टैंड मुस्लिम समुदाय के साथ : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
    Next Article झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा : बिहार | उत्तर प्रदेश | ओडिशा | पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ल बॉर्डर पर रहेगी पैनी नजर

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.