Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे | बिष्टुपुर से करेंगे गोपाल मैदान तक रोड शो
    Latest

    पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे | बिष्टुपुर से करेंगे गोपाल मैदान तक रोड शो

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 13, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिष्टुपुर वोल्टाज गोलचक्कर से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे और गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 14 सितंबर को ड्राई रन होगा यानी प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री का कारकेड जिस-जिस रूट से गुजरेगा, उस रूट पर रिहर्सल होगा। गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। बैठक में सोनारी एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड पर पीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, टाटानगर स्टेशन, स्टेशन परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल, रोड शो, गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल, अतिथियों की सूची आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपे गए हैं।

    14 को आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को टाटानगर आएंगे. वे पीएम के आगमन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। स्टेशन और आसपास के इलाकों का भी दौरा करेंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कार्यक्रम का भी जायजा लेंगे। साथ ही रेलमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

    टाटा-पटना वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

    प्रधानमंत्री 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन टाटा-पटना वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बाकी के 5 वंदे भारत वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।

    Jamshedpur Pm Narender Modi Vande Bharat Express Vande Bharat Train
    Previous Articleरांची में भेड़ियों के हमले से 2 ग्रामीण घायल | गांव में दहशत का माहौल
    Next Article वक्फ संशोधन विधेयक किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं : बिहार | आंध्र प्रदेश और दिल्ली में बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.