रांची। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर स्थित बाबा मंदिर पहुंचेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देवघर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन भी होंगी। करीब एक घंटे तक देवघर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस में देवघर के साथ-साथ मधुपुर और सारठ विधानसभा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
Author: News Box Bharat
रांची। 18 वर्षीय भारतीय वंडरकिड गुकेश डी नए FIDE विश्व चैंपियन हैं और चैंपियनों की कतार में 18वें स्थान पर हैं, जो इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। जब ऐसा लग रहा था कि अंतिम गेम ड्रॉ पर समाप्त होने वाला है और टाईब्रेक अपरिहार्य थे, चैंपियन डिंग लिरेन ने एक बड़ी गलती की। मैच का अंतिम परिणाम चैलेंजर के लिए 7.5-6.5 रहा। 18 साल के युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। सिंगापुर में गुरुवार को उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में…
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इसमें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए सबसे ज्यादा 6,390.55 करोड़ और ऊर्जा विभाग के लिए 2,577.92 करोड़ रु. आवंटित किए गए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि आखिर द्वितीय अनुपूरक बजट क्यों लाना पड़ा। वित्त मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 1,697 करोड़ रु. सरकार के संकेत पर सरेंडर नहीं हुआ है। चुनावी वर्ष में जो विभाग राशि खर्च नहीं कर पाए तो सरकार ने…
रांची। आज यानी बुधवार को हेमंत सोरेन की सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत हासिल करेगी। सत्र के तीसरे दिन हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन खास है। सदन में इंडिया गठबंधन के विधायकों की संख्या 56 है। हेमंत सोरेन आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आकड़ा 41 है। आज ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। कल यानी गुरुवार को भी अंतिम दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और फिर अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद अनुपूरक बजट पारित कर दिया…
रांची। JSSC CGL परीक्षा परिणाम को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों पर हजारीबाग पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। वहीं, उग्र छात्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें एक दर्जन से अधिक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंगलवार को हजारीबाग बंद को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने NH-33 जाम कर दिया और लगभग 4 घंटे तक एनएच को जाम रखा। इस दौरान प्रशासन के समझाने के बावजूद छात्र इस बात को लेकर अड़े रहे कि परीक्षा परिणाम रद्द किया जाए। जब स्थिति बिगड़ी हुई देखी तो प्रशासन ने लाठीचार्ज करते हुए…
रांची। कर्नाटक के पूर्व सीएम व देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनका निधन आज बेंगलुरु में उनके घर पर हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2023 में केंद्र सरकार ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। एसएम कृष्णा किसी समय कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे और राज्य की राजनीति में उनका काफी प्रभाव भी था। 1999 से 2004 तक वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वह मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वह विदेश मंत्री भी रहे। मार्च 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए…
रांची। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची में सुबह से बारिश हो रही है। रांची में सोमवार सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे कनकनी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मौसम पूर्वानुमान अनुसार 10 दिसंबर से अगले तीन से चार दिनों तक राज्यभर में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण रात में कनकनी और अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट…
पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से यानी 9 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार के विशेष सत्र में सदन के अंदर 20 नए विधायक नजर आएंगे। इनमें पहली बार चुनाव जीतने वाली 5 महिला विधायक भी शामिल रहेंगी। राज्य गठन के बाद पहली बार 12 महिला विधायक चुनाव जीती हैं। 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। पहले दिन (9 दिसंबर 2024) को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी नव निर्वाचित…
सचिव के पद पर हसन अंसारी ने बाजी मारी रांची. मोमिन पंचायत अंसारी मोहल्ला, डोरंडा के हुए चुनाव में मुदस्सर हुसैन ने अध्यक्ष के पद पर कब्ज़ा कर लिया. मुदस्सर हुसैन ने अनवर हुसैन को एकतरफा मुकाबले में 152 वोट से पराजित किया. मुदस्सर को 220 वोट मिले, वहीं, अनवर ने मात्र 68 वोट हासिल किया. वहीं, सचिव के पद पर मो. हसन अंसारी ने इरफ़ान आलम उर्फ़ राजू को हराया. हसन अंसारी को 145 वोट मिले, जबकि राजू को 137 वोट मिले. जीते हुए कैंडिडेट्स उपाध्यक्ष : नय्यर आलम, जॉइंट सेक्रेटरी : जावेद अख्तर, ट्रेजरर : मो. शाहनवाज आलम…
बीएनएसएस 2023 की धाराओं के तहत जमानत मिली रांची। निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी की विशेष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 7 दिसंबर को ईडी की विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत कुमार ने जानकारी दी कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को कोर्ट ने जमानत दी है। उन्हें दो-दो लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। पूजा सिंघल को पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करना होगा। पूजा सिंघल पूरे 28 महीने तक जेल में रहने के बाद अब खुली हवा में सांस लेंगी।…