सांसद पप्पू यादव के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब रांची। केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए लंबे समय से झारखंड सरकार मांग रही है। लेकिन अब बकाया राशि को लेकर केंद्र सरकार ने जवाब दे दिया है। लोकसभा में बिहार के निर्दलिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में सवाल पूछा कि कोयले में राजस्व के रूप में अर्जित कर में झारखंड सरकार की हिस्सेदारी 1.36 लाख करोड़ केंद्र सरकार के पास लंबित है। उसे ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है, इसके क्या कारण है। इस पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री…
Author: News Box Bharat
21 दिसंबर को आभार समागम यात्रा रांची। भारत के बड़े उद्योगपति अडानी पर अमेरिका में दर्ज मामले और मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी के विरोध में झारखंड कांग्रेस के नेता 18 दिसंबर को रांची के शहीद चौक से राजभवन तक मार्च करेंगे। झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही। इस वार्ता में कांग्रेस विधायक के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रवक्ता राकेश सिन्हा…
रांची। JSSC-CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज से शुरू हो गया। 16 से 20 दिसंबर 2024 तक 2231 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। पहले दिन यानी सोमवार को 440 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था, इसमें 430 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 2231 छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के लिए अभ्यर्थी सुबह से ही अपने डॉक्यूमेंट को लेकर आयोग कार्यालय पहुंचने लगे थे। भारी सुरक्षा के बीच छात्र आयोग कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने किया बल प्रयोग JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन…
रांची। तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सेन फ्रांसिसको में उनका इलाज चल रहा था वहीं, उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई…
रांची। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पर विदेशी फंडिंग के जरिए धन जुटाने का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी जिसके बाद आयोग नें बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाई करने को कहा है। बोकारो डीसी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में JLKM ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया।…
रांची. इस वक्त झारखंड की राजधानी रांची से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. नामकुम में एक जमीन कारोबारी को दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार नामकुम के कव्वाली में रोड पर खड़े मधुसूदन राय ऊर्फ मधु राय को अपराधियों ने दनादन गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है. खबर अपडेट की जाएगी…
सोमवार से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन रांची। JSSC की ओर से आयोजित CGL परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों ने सोमवार 16 दिसंबर से जे JSSC कार्यालय घेराव करने की घोषणा की है। इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है व सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए है। JSSC कार्यालय के समीप 20 दिसंबर 2024 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। ताकि किसी प्रकार का कोई अनहोनी न हो। आयोग द्वारा चयनित 2231 अभ्यर्थियों का आगामी 16 दिसंबर से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होना है। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर विवाद बढ़ा है उससे…
रांची। JSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की CID जांच होगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) करेगी। JSSC ने CGL परीक्षा आयोजित की थी। JSSC ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर चयनित अभ्यर्थियों को 16-20 दिसंबर तक आयोग बुलाया है। जो अभ्यर्थी सर्टिफिकेट जांच नहीं करा पाएंगे उनके लिए 26-27 दिसंबर का समय तय किया गया है। बता दें कि 2025 पदों के लिए 21-22 सितंबर…
1000 करोड़ रु. की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जाएगा रांची। झारखंड में विकास की गति को तेज करने को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। नामकुम के आईपीएच (IPH) सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहली समीक्षा बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को जहां एक हजार करोड़ की लागत से नया रिम्स मिलेगा। वहीं, जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 अस्पताल न केवल दिल्ली के तर्ज पर…
रांची। भारत गौरव विशेष ट्रेन की ओर से आगामी 5 जनवरी 2025 को यात्रा की शुरुआत झारसुगुडा से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ शिर्डी की होगी। रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय…