रांची. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दी गई है. शुक्रवार को संजय सेठ के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश भेजे जाने के बाद दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही घटना से झारखंड के डीजीपी को भी अवगत कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. संजय सेठ आज शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली से रांची पहुंचे हैं.रक्षा राज्य मंत्री के निजी सचिव संजय पोद्दार ने कहा…
Author: News Box Bharat
– मंत्री ने पदभार संभालते ही काम करना शुरू किया – तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव में बनेगा 58 मीटर का पुल रांची। कुछ दिनों पहले खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव में एक महिला का प्रसव घर में ही कराया गया था। पुल नहीं होने के कारण तोरपा प्रखंड के जिलिंगबुरु गांव की मेरी सुरीन का प्रसव घर में ही करा दिया गया था। लेकिन अब इस गांव में बहुत जल्द पुल का निर्माण होगा। पदभार संभालते ही ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने पुल बनाने को लेकर फाइल में हस्ताक्षर कर दी। शुक्रवार को ही रात…
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में नवनियुक्त मंत्रीगणों ने शिष्टाचार भेंट की. मंत्री वित्त विभाग राधा कृष्ण किशोर, मंत्री परिवहन विभाग दीपक बिरुवा, मंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चमरा लिंडा, मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग संजय प्रसाद यादव, मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रामदास सोरेन, मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग इरफान अंसारी, मंत्री जल संसाधन विभाग हफीजूल हसन, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग योगेंद्र प्रसाद, मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सुदिव्य कुमार एवं मंत्री कृषि, पशुपालन…
– सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे – 11 को हेमंत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के पटल पर 11 दिसंबर को विश्वासमत हासिल करने वाले हैं. मंत्रिपरिषद के गठन होने के बाद आगामी 9 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र पर सबकी नजर टिकी हुई है. 12 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र को शांतिपूर्ण संचालित कराने को लेकर शुक्रवार 6 दिसंबर को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रोटेम स्पीकर ने सत्र के दौरान विभागीय…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई। झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परामर्श दिया गया। सभी माननीय मंत्रीगण सरकार के इस कार्यकाल में वर्णित इन तथ्यों का विशेष ध्यान रखेंगे 1. मंत्रिपरिषद् में भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर स्वयं संतुष्ट हो लें। वित्त विभाग/विधि विभाग/कार्मिक विभाग से भी सम्पर्क करें ताकि, ससमय मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रस्ताव आ सके। 2. सभी मंत्रीगण अपने-अपने विभाग के सभी जिला के क्षेत्रीय कार्यालय में जा कर विभागीय…
लगातार दूसरी बार हेमंत सरकार रांची। राजभवन में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सबसे पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11 विधायकों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें सबसे पहले कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजूल हसन, दीपिका पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू व सबसे अंतिम में शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर…
राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव फाइनल रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे होगा. कांग्रेस ने अपने चार मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिस्ट Cm को बुधवार दे रात भेज दी. कांग्रेस की ओर से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री पद की शपथ लेंगी. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से गोड्डा के विधायक संजय यादव मंत्री बनेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हफीजुल हसन अंसारी, रामदास सोरेन, मथुरा महतो, योगेंद्र प्रसाद, लुईस मरांडी को मंत्री बनाया जा सकता है. मंत्रिमंडल…
सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा रांची. JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आयोग की ओर से जारी रिजल्ट में निर्धारित पद से 10 फीसदी अधिक अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. चयनित अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा.आयोग ने सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक का समय तय किया है. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और तिथि पर प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होने को कहा गया है. इसके…
हेमंत सोरेन ने कहा- सभी विभाग राजस्व संग्रहण बढ़ाने का एक्शन प्लान तैयार करें रांची। झारखंड में विकास कार्यों को गति देनी है और राजस्व संग्रहण को भी बढ़ाना है। ऐसे में सभी विभाग राजस्व उगाही में तेजी लाने के साथ अतिरिक्त राजस्व संग्रहण के नए स्रोतों के लिए संभावनाओं को तलाशें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से परे शुरू की गई नई योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों की पूर्ति एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों…
सुबह 5 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी रांची। पाकुड़ में चौकीदार के पद नियुक्ति के लिए प्रशासन के द्वारा बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 30 नवंबर व 1 दिसंबर को पुलिस लाईन मैदान पाकुड़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसे लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त मनीष कुमार ने चौकीदार के पद पर नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया।…