रांची। भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा के बड़े पुत्र मंगोल मुंडा का रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 26 नवंबर को गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल हुए मंगोल का इलाज रिम्स में चल रहा था। जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि सोमवार को मंगोल मुंडा अपने एक मित्र के साथ एक सवारी गाड़ी की छत पर सवार होकर खूंटी से तमाड़ जा रहे थे, इसी दौरान सायको थाना क्षेत्र के रुताडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। वाहन पलटने से छत पर बैठे मंगोल मुंडा और उनका मित्र सड़क…
Author: News Box Bharat
अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर एसपी बने रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री बनते ही तेजी से काम करना हेमंत सोरेन ने शुरू कर दिए हैं. साथ ही साथ आईएएस-आईपीएस की भी ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो गई है. अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. वहीं, मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी व अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है. मंजूनाथ भजंत्री रांची के नए उपायुक्त बनाए गए हैं. उन्हें फिर रांची की कमान सौंपी गयी है. इससे पहले भी उन्हें रांची का उपायुक्त बनाया गया था. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 से पहले उन्हें रांची उपायुक्त से हटाकर जेएसएलपीएस…
– शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध – शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया रांची. हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस…
मंईयां सम्मान योजना दिसम्बर से 2500 रूपए रांची. हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट किए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 28 नवम्बर 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…. ★ झारखण्ड विधान सभा के सदस्यगण को शपथ या प्रतिज्ञान कराने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। ★ षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का प्रथम सत्र 9 से 12 दिसंबर 2024 तक आहूत किया जाएगा। ★ मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभुकों को माह दिसम्बर, 2024 से रु०…
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रांची पहुंचे रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 28 नवंबर 2024 को दिन के 4 बजे से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हेमंत सोरेन को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के सीएम कोंराड कोंगकल, पंजाब…
रांची। 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 28 नवंबर को राजधानी रांची शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय बंद रहेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची की ओर से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यभर से लगभग एक लाख से ऊपर आगंतुकों के आने के कारण शहर में होने वाले जाम की संभावना को देखते हुए विद्यालय को पूर्णत: बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत पत्र के…
देखें… 28 नवंबर को यातायात व्यवस्था कैसी रहेगी रांची। 28 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोरहाबादी के ऐतिहासिक ग्राउंड में राज्यपाल संतोष गंगवार पद एवं गोपनीयता की शपथ हेमंत सोरेन को दिलवाएंगे। सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर मोरहाबादी मैदान में हजारों की संख्या में भीड़ जुटेगी। विभिन्न जिलों से जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल व अन्य के नेता व कार्यकर्ता भी मोरहाबादी मैदान आएंगे। ऐसे में रांची शहर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में गाड़ियां भी आएगी। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची ने 28 नवंबर को रांची…
रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर 2024 को अकेले रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मिली जानकारी के अनुसार विधायकों की शपथ के बाद ही मंत्रिमंडल की शपथ होगी. संभवत: 29 नवंबर के बाद पूरी पिक्चर क्लियर हो जाएगी.
रांची। झारखंड में कल से फिर एक बार हेमंत सोरेन की सरकार सरपट दौड़ने लगेगी। 56 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन ने झारखंड में शानदार जीत दर्ज की है। अब 28 नवंबर 2024 को मोरहाबादी के ऐतिहासिक ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। पोस्टर व बैनर से पूरा रांची पट गया है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर रांची के हर जगह देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में हेमंत सोरेन का सिर्फ फोटो लगाया गया है। वहीं, दूसरी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी जगह-जगह…
रांची। बुधवार अहले सुबह में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए। इन सभी की पहचान हो गई है। सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार रात वे कार से सैफई के लिए लौट रहे थे। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सभी हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, उनमें डॉ.अनिरुद्ध…