खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया गया रांची। 28 नवंबर 2024 यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। इसको लेकर देश के बड़े-बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन दिल्ली में हैं। मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हेमंत सोरेन व कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुलाकात किए। 28 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेमंत सोरेन ने न्योता दिया।…
Author: News Box Bharat
रांची। 28 नवंबर 2024 यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है…
रांची। झारखंड में 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को उपायुक्त रांची वरुण रंजन ने गोपनीय कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल रहें। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी…
रांची। झारखंड सहित 16 राज्यों में आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में सभी राज्यों को चिट्ठी भेज दी गई है। सोमवार (25 नवंबर 2024) को चुनाव आयोग के सचिव अश्वनी कुमार मोहाल ने झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चुनाव आयोग के सचिव ने मुख्य सचिवों और को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा है कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 और और कई राज्यों में विधानसभा एवं लोकसभा के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आपके राज्य में आदर्श…
रांची। टीम इंडिया ने एक शानदार वापसी करते हुए पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर 295 रनों से रौंद डाला। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। दोनों पारी में बुमराह ने 8 विकेट हासिल किए। वहीं, यशस्वी जायसवाल (161) और विराट कोहली (100*) ने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में मुख्य भूमिका निभाई। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर हंगामा संभव रांची। 8वीं लोकसभा का तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) सोमवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद 10.27 मिनट में पहुंच गए हैं। सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। सरकार ने संसद से मंजूरी के लिए वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयकों की लिस्ट तैयार की है। लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं। वहीं, एआईएमएम के ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुए हिंसा पर चर्चा की मांग की है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी।…
– वेंकटेश को केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा – ईशान किशन 11.25 व धौनी 4 करोड़ रांची। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 2 भारतीय क्रिकेटर्स आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पहले नंबर पर ऋषभ पंत व दूसरे नंबर में श्रेयस अय्यर हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर…
रांच। यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक 3 लोगों की नईम, नोमान व बेलाल की मौत हो चुकी है। 25 से अधिक पुलिस कर्मियों समेत तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी हैं। 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने आदेश जारी कर दिया है। मस्जिद के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।…
रांची। रविवार को सुबह से शाम तक सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा। सीएम ने इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। शाम में सहयोगी दल के नेताओं के साथ हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने दावा पेश किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में भेंट कर अपने पद से त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए कहा। इसके…
झारखंड की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनीं निशात आलम रांची। 2024 झारखंड विधानसभा का चुनाव कई मायने में खास हो गया। इस चुनाव में हेमंत की टीम ने सभी विरोधियों को चारो खाने चित कर सत्ता की कुंजी अपने पास रख ली। कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़े उलटफेर देखने को मिले तो कई प्रत्याशियों ने सबको चौंका दिया। इसी कड़ी में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की निशात आलम ने ऐसी जीत दर्ज की जो झारखंड के इतिहास के पन्नों ने दर्ज हो गई। सबसे पहले निशात आलम ने झारखंड से पहली मुस्लिम महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड अपने नाम…