Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»पहली बार खेले गए लिटिल चैंप्स फुटबॉल का चैंपियन बना बुढ़मू
    Sport

    पहली बार खेले गए लिटिल चैंप्स फुटबॉल का चैंपियन बना बुढ़मू

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 4, 20252 Mins Read
    चैंपियन बुढ़मू की टीम अतिथियों के साथ।
    Buy Ad Space
    उप विजेता चान्हो की टीम

    Little Champs-Football : पहली बार खेले गए रांची जिला लिटिल चैंप्स अंडर-12 फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बुढ़मू की टीम बनी। बरियातू गर्ल्स स्कूल में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मैच में बुढ़मू की टीम ने चान्हो को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। पहले हाफ के खेल से ही दोनों टीमों के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने खेल से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। काफी संख्या में बच्चों का मैच देखने के लिए मैदान में दर्शक आए। बुढ़मू की टीम ने पहले हाफ के खेल में एक गोल की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के शुरू में ही बुढ़मू ने एक आैर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। लेकिन चान्हो की टीम ने एक गोल कर खेल को रोमांचक बना दिया। इसके बाद बुढ़मू के बच्चों ने डिफेंसिव खेल खेलकर चान्हो को गोल करने नहीं दिया। टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी चान्हो के रितेश उरांव बने। तीसरे स्थान पर रातू की टीम रही। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किए। इससे पहले लिटिल चैंप्स टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार व रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के द्वारा  किया गया। इस मौके पर रांची जिला फुटबॉल संघ के महासचिव आसिफ नईम, एडीपीओ पंकज कुमार, प्रवीण आदि शामिल थे।

    अंडर-15 का चैंपियन संत जॉन्स स्कूल

    वहीं, खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए रांची जिला सुब्रतो कप फुटबॉल अंडर-15 ब्वॉयज का खिताब संत जॉन्स स्कूल की टीम ने अपने नाम किया। खेले गए फाइनल मुकाबले में संत जॉन्स से आसानी से तमाड़ को 4-0 से हराया। टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके के आलोक मुंडा बने। आलोक ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक नौ गोल मारे।

    Little Champs Football Ranchi
    Previous Articleडोरंडा में शोहदा ए कर्बला की याद में 14 यूनिट रक्त एकत्र किए गए
    Next Article मुहर्रम जुलूस: 6 जुलाई को रांची में व्यापक ट्रैफिक रोक | जरूरी न हो तो न निकलें

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.