Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मंईयां सम्मान योजना वरदान: अंडा उत्पादन व बकरी पालन से आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत
    Latest

    मंईयां सम्मान योजना वरदान: अंडा उत्पादन व बकरी पालन से आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलनेवाली सम्मान राशि से अंडा उत्पादन, बतख पालन एवं बकरी पालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका बेहतर हो रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

    मंईयां सम्मान से स्वावलंबन का बढ़ रहा दायरा

    मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की दिशा में जिला प्रशासन की सक्रिय पहल दायरा बढ़ रहा है। योजना अंतर्गत जिला प्रशासन के माध्यम से जुलाई माह में अब तक कुल 7023 महिलाओं को 129474 चूजे, 2531 महिलाओं को 40015 बतख और 2252 महिलाओं को 5637 बकरियों का वितरण किया गया है। लाभार्थियों के बीच हुए इस वितरण से उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री देर शाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से स्वावलंबन एवं मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन से संबंधित ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जीएम डीआईसी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, यंग प्रोफेशनल नीति आयोग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

    मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में प्रखंडवार योजना की प्रगति एवं लाभार्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने लाभुकों के भौतिक सत्यापन को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मंईयां सम्मान से स्वावलंबन के तहत दी जाने वाली सुविधाएं तत्परता से लाभुकों तक पहुंचे। साथ ही, महिलाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और विपणन सुविधा देने के लिए भी प्रशासन कार्य योजना तैयार कर रहा है।

    Maiya Samman Yojana
    Previous Articleरांचीवासियों को बड़ी राहत: अरगोड़ा | करमटोली और एयरपोर्ट रूट पर बनेंगे नए फ्लाईओवर-फोरलेन
    Next Article तकनीकी खराबी: रांची-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट रद्द |बीजेपी सांसद आदित्य साहू भी विमान में थे सवार

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.