Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची डीसी का जनता दरबार: कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
    Latest

    रांची डीसी का जनता दरबार: कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 21, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    Ranchi DC’s Public Court : जनता दरबार में आज एक बार फिर समस्याओं को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन एवं अन्य मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आज का सबसे हर्षजनक दृश्य उस समय देखने को मिला जब दो दंपति अपने-अपने बच्चों के शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल में नामांकन हो जाने पर राज्य सरकार और उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का धन्यवाद देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सार्थक हस्तक्षेप और दिशा-निर्देश से उनके बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो पाया है। इस पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि यही है असली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मिसाल। प्रशासन का उद्देश्य ही यह है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

    दिव्यांग बच्ची की मां की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान

    जनता दरबार में एक महिला अपनी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ पहुंची। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मौके पर ही सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच में पाया गया कि बच्ची को विकलांग पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया कि परिवार को पेंशन की अद्यतन स्थिति की पूरी जानकारी दी जाए एवं आगे किसी प्रकार की कठिनाई न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

    भू-राजस्व से संबंधित शिकायतों की गहन जांच कर निष्पादन का निर्देश

    जनता दरबार में भू-राजस्व से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिनमें जमीन पर अवैध कब्जा, लंबित दाखिल-खारिज, रजिस्टर-2 में त्रुटियां, सीमांकन में बाधा एवं रसीद अद्यतन न होना जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। उपायुक्त मंजूनाथ भजनत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अंचल अधिकारी को मौके पर ही फोन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि संबंधी मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता की जमीन सुरक्षित रहना उनका संवैधानिक अधिकार है। सभी राजस्व मामलों का समाधान पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे की शिकायतों पर शीघ्र भौतिक सत्यापन करते हुए विधिसम्मत निष्पादन करें। उन्होंने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जिन मामलों में दस्तावेज़ीय त्रुटियां हैं, उनकी समीक्षा कर डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन किया जाए।

    Public Court Ranchi Dc
    Previous Articleएक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो : के. रवि कुमार
    Next Article ओबीसी आरक्षण के साथ 2025 में निकाय चुनाव: पिछड़ा आयोग की तैयारी जोरों पर

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.