Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»5 भाषाओं के हक में राजद प्रतिनिधिमंडल की राजभवन में पैरवी | झारखंड की नियोजन नीति में भोजपुरी-मगही को शामिल करने की मांग
    Latest

    5 भाषाओं के हक में राजद प्रतिनिधिमंडल की राजभवन में पैरवी | झारखंड की नियोजन नीति में भोजपुरी-मगही को शामिल करने की मांग

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 11, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    RJD: राजद के महासचिव एवं अखिल भारतीय भोजपुरी-मगही-मैथिली-अंगिका मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और भूमिज भाषाओं को राज्य की नियोजन नीति में “क्षेत्रीय भाषा” के रूप में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि झारखंड पूर्ववर्ती बिहार से अलग होकर बना एक ऐसा राज्य है, जहां सभी जाति, धर्म एवं भाषा के लोग मिलकर विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया कि 29 अगस्त 2018 के अधिसूचना के तहत उर्दू, संथाली, बंगला आदि 17 भाषाओं को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया था। लेकिन 10 मार्च 2023 को जारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली-2023 में इनमें से केवल 12 भाषाओं को ही क्षेत्रीय भाषा मान्यता दी गई, जबकि भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और भूमिज को बाहर रखा गया।

    जिलावार क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से वंचित रखा गया

    यादव ने जोर देकर कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों जैसे रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा के साथ-साथ पलामू व संथाल परगना प्रमंडलों में करोड़ों लोग इन भाषाओं का उपयोग करते हैं। इन भाषाओं का साहित्य भी एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने आगे बताया कि 18 फरवरी 2022 के अधिसूचना क्रमांक 453 में भी इन पांच भाषाओं को जिलावार क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से वंचित रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिफारिश करें कि सभी 17 द्वितीय राजभाषाओं को समान सम्मान देते हुए इन पांच भाषाओं को भी नियोजन नीति में क्षेत्रीय भाषा का न्यायसंगत दर्जा दिया जाए।

    राज्यपाल ने दिया सकारात्मक जवाब

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मांग को “गंभीरता से लेते हुए” आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे चर्चा करने का भी सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश यादव के अतिरिक्त अमरनाथ झा, सुधीर गोप, सुरेंद्र मिश्रा, राधेश्याम यादव और सुनील पांडेय शामिल थे।

    rjd
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह के सामने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- रांची में मेट्रो रेल जरूरी
    Next Article Hemant Cabinet: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 तक

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.