ब्रेकिंग न्यूज। बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर की है, जहां मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। मंगलवार होने के कारण पहले से ही भीड़ रहती है, साथ ही चैत्र माह का अंतिम मंगलवार होने से श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई। इसी दौरान…
Author: News Box Bharat
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 मार्च 2026 को अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दर्ज की है। यह मामला पीएमएलए (PMLA), 2002 की धारा 45 और 44 के तहत विशेष अदालत, रांची में दाखिल किया गया है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करीब 9.46 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA), 2002 की धारा 5 के तहत की गई है। फिलहाल, ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के…
रांची। रामनवमी के जुलूस के दौरान बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 1.33 लाख वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामनवमी के मौके पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा मिलन के दौरान धार्मिक ध्वज (महावीरी पताका) को स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का डंडा पास से गुजर रही 1,33,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ…
रांची। रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तपोवन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धा भाव से पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के लिए आदर्श हैं और उनका जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि रामनवमी का यह…
पश्चिम एशिया संकट पर हाई अलर्ट: पीएम मोदी आज शाम 6:30 बजे करेंगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक Breaking News । प्रधानमंत्री Narendra Modi आज (शुक्रवार, 27 मार्च 2026) शाम 6:30 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है। पश्चिम एशिया संकट की समीक्षा बैठक में ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव और संभावित युद्ध जैसी स्थिति के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा होगी। खासकर ऊर्जा सुरक्षा, कच्चे…
रांची। भारत के उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची आगमन और प्रस्थान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास “नो फ्लाइंग ज़ोन” घोषित किया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए लोकभवन और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची तक 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग ज़ोन लागू रहेगा। ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पूरी तरह प्रतिबंधित इस क्षेत्र के भीतर और ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून…
रांची: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू और कमर्शियल दोनों श्रेणी की बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। शहरी और ग्रामीण दरों में बढ़ोतरी आयोग के निर्णय के अनुसार, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें ₹6.85 की जगह ₹7.40 प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।वहीं, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के साथ दर ₹6.70 से बढ़कर ₹7.20 प्रति यूनिट हो गई…
रांची। 25 मार्च 2026: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हिमांशु शेखर (Chief Commercial Inspector) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 10% कमीशन की मांग का आरोप सीबीआई को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता के करीब 8.70 लाख रुपये के लंबित बिल के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने 25 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर ट्रैप बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को…
रांची। झारखंड जिले के रांची में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण और रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। 24 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने एदलहातु क्षेत्र स्थित एक मकान में मंगलवार रात करीब 8:55 बजे छापेमारी की। मौके पर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि मकान किराए पर लिया गया था, जहां एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों…
मार्च 2026 में इजराइल-अमेरिका और इरान के बीच बढ़ते युद्ध ने विश्व ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज – जहां से विश्व का लगभग 20% तेल और LNG गुजरता है – प्रभावी रूप से बंद हो गया है। भारत, जो अपनी 85-90% कच्चे तेल की जरूरत आयात पर निर्भर है और उसमें आधा हिस्सा होर्मुज मार्ग से आता है, इस संकट का सबसे बड़ा शिकार बन गया है। LPG सिलेंडरों की लंबी कतारें, गैस की कमी, उड़ानें रद्द होना, महंगाई का खतरा और 9-10 मिलियन भारतीय प्रवासियों की अनिश्चितता – ये सब एक साथ सामने आ रहे…