रांची। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोर क्षेत्र के ट्राल स्थित मोंघामा गांव में सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को नष्ट कर दिया। सूचनाओं के अनुसार, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात आसिफ के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक बक्से में तार और बैटरी जैसी चीजें मिलीं, जिन्हें नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल ब्लास्ट) के ज़रिए नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया में घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। खुशकिस्मती से, पहले ही इलाके को खाली करा लिया गया था, इसलिए किसी जान-माल के नुकसान की…
Author: News Box Bharat
रांची। भारत ने गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को पाकिस्तान को औपचारिक रूप से सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। भारत ने यह कदम इस आधार पर उठाया कि पाकिस्तान ने संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है। भारत के जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तानी समकक्ष सैयद अली मुर्तजा को भेजे पत्र में इस निर्णय का विस्तार से उल्लेख किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत ने पत्र में स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर को लक्षित कर पाकिस्तान की ओर से जारी सीमापार आतंकवाद ने सिंधु जल संधि के तहत भारत…
रांची। रांची पुलिस ने डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पिछले डेढ़ वर्षों में नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अफीम समेत अन्य मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा जब्त की गई, जिनका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये आंका गया है। 2024 में एनडीपीएस केसों का बढ़ा ग्राफ 2025 की शुरुआत में भी जारी रही कार्रवाई अवैध खेती पर चला दंडात्मक अभियान कड़क कानूनी पहल सार्वजनिक सहयोग की अपील रांची पुलिस ने नशा व्यापार रोकथाम के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर (9798300836, 898779664, 112) जारी किए हैं। सूचनादाता…
रांची। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, KG से 8th तक की कक्षाएं अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 26 अप्रैल से प्रभावी होगी और राज्य के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निजी, अल्पसंख्यक, सहायता प्राप्त व गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह समयसीमा अगले निर्देश तक जारी…
– CCS बैठक के 5 बड़े फैसले – आज सर्वदलीय बैठक रांची। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने डिजिटल स्तर पर जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तान सरकार के एक्स (ट्विटर) अकाउंट को देशभर में बैन कर दिया है, जिसके बाद यह अकाउंट भारत में अब दिखाई नहीं देगा। इससे पहले, बुधवार शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में पाकिस्तान के विरुद्ध पांच बड़े फैसले लिए गए थे, जिनमें अटारी…
रांची। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में शहीद हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीष का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल के झालदा में किया जाएगा, जहां उनका परिवार वर्तमान में रहता है। मनीष रंजन अपनी पत्नी जया और 12 वर्षीय बेटे व 8 वर्षीय बेटी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना की सूचना परिवार को मंगलवार को मिली। मनीष की शादी…
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बुधवार (22 अप्रैल 2025) को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। बैसरन के घास के मैदान में हुए इस हमले में अब तक 26 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। संदिग्धों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। शीर्ष सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, AK-47 राइफलों से लैस आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक अंधाधुंध गोलाबारी की, जिससे शांत पहाड़ी इलाका मौत के मैदान में तब्दील हो गया। एक अधिकारी ने बताया, गोलियों की आवाज, लोगों…
रांची। कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट रहे पीएम मोदी, वो दो दिनों के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे थे, जिसे बीच में ही छोड़कर आज रात वापस लौट रहें हैं । बता दें कि कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों टूरिस्ट के एक ग्रुप पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसके हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। एनआईए की…
झारखंड आएं, झारखंड निवेश के लिए तैयार है रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखण्ड में निवेश को आकर्षित करने के लिए स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं। इस क्रम में झारखण्ड सरकार को RCD Espanyol फुटबॉल क्लब ने खेल विकास, विशेषकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन MoU पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है। यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट खेल इकोसिस्टम, झारखण्ड में खेल खास कर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की।…
रांची। भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार हर मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया जाता है और हर बूथ पर हर राजनीतिक दल को बूथ लेवल एजेंट नामित करने का अधिकार होता है। देश का हर नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह निर्वाचक बन सकता है। इस हेतु नए मतदाता के रूप में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म 7 एवं मतदाता सूची में प्रविष्टि में सुधार या बदलाव करने के लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपरांत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा…