Author: News Box Bharat

मौत के मलवे से निकले 3 शव रांची। जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में हुई दुर्घटना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देर रात घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिवारजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कि यह समय बयानबाजी का नहीं, बल्कि मानवीय सहयोग का है। डॉ. अंसारी ने घटना को “दिल दहला देने वाला” बताते हुए कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

देर रात स्वस्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे अस्पताल रांची।  कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत की सूचना है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। रेस्क्यू अभी भी जारी है। सीएम के निर्देश पर झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन से पूरी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत…

Read More

रांची। सीआरपीएफ ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने और उसके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसे शरण देने के आरोप में अपने जवान मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस कदम को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक” बताया। मुनीर ने मार्च 2024 में मिनल खान नाम की पाकिस्तानी नागरिक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निकाह किया था, जिसके बाद उसने मिनल को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया। हालांकि, मिनल का वीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया, लेकिन वह अवैध रूप से भारत में रहती रही। जम्मू के हंदवाला निवासी…

Read More

रांची। राजधानी रांची में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘ग्राम संसद – झारखंड चैप्टर कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य नीति निर्माण में ग्रामीण स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और विकास योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था। दिनभर चले इस सम्मेलन में राज्यभर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा इलाके में सहजानंद चौक के नजदीक शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यापारी को खुजली पैदा करने वाले पाउडर का शिकार बनाकर उससे तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित व्यापारी मनोरंजन ने बताया कि वे रांची के कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख रुपये निकालकर अरगोड़ा की ओर जा रहे थे, तभी बैंक से निकलते ही उनके शरीर पर अज्ञात पदार्थ छिड़क दिया गया, जिससे तेज खुजली होने लगी। इस दौरान उन्होंने रास्ते में एक मेडिकल दुकान पर इलाज कराया, मगर…

Read More

झारखंड में जल्द बनेगी देश की बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में “अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन झारखंड के सम्मानित वकीलों और उनके परिवारों के लिए ऐतिहासिक है। सरकार ने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधी ज़िम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेते हुए उनकी चिंताओं को कम करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में एक उत्कृष्ट लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा। खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक कमेटी बनाकर बिहार के राजगीर में खुले खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरुरतों के अनुसार उसका इस्तेमाल करें। उन्होंने खेल गांव में 200 एकड़ में फैले 4 इनडोर और 6 आउटडोर स्टेडियम सहित अन्य…

Read More

रांची। रांची के पिठोरिया थाने और पीसीआर से जुड़े चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी सह एसएसपी रांची, चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पिठोरिया थाने के मुंशी अजय पासवान, जेएसआई श्यामानंद पासवान, जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता और पीसीआर-22 के आरक्षी नीरज कुजूर शामिल हैं। मामला 30 अप्रैल को हुए एक औचक निरीक्षण का है, जब हेडक्वार्टर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने पिठोरिया थाने का दिनदहाड़े निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह रही कि थाने में कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी मौजूद…

Read More

रांची। झारखंड के लोगों को अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) से बिजली के बिल में बड़ी वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) ने 30 अप्रैल को घोषणा की कि 1 मई 2025 से राज्य में बिजली दरों में संशोधन लागू होगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए दरें अलग-अलग बढ़ाई गई हैं। शहरी उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गई है। ग्रामीण उपभोक्ता की दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। ग्रामीणों को जहां प्रति यूनिट 6.70 रुपए देंगे, वहीं शहरी उपभोक्ताओं को 6.85…

Read More

रांची। बुधवार यानी 30 अप्रैल 2025 को मोदी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले में जाति जनगणना को हरी झंडी मिल गई। जाति जनगणना के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार सरकार ने जाति जनगणना की बात कह दी है। हम इसे सपोर्ट करते हैं, लेकिन सरकार को इसकी समय सीमा बतानी होगी। हमने तेलंगाना में कास्ट सेंसस कराया, इसे मॉडल बनाया जा सकता है। हमें कास्ट सेंसस से आगे जाना है। किस जाति की ऊंचे पदों में कितनी हिस्सेदारी है, ये पता करनी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की।…

Read More