Author: News Box Bharat

रांची। रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्य में एलपीजी गैस की कमी और कोयले की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि इन दोनों समस्याओं का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। जेएमएम के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने आरोप लगाया कि राज्य में एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी ईद, सरहुल, रामनवमी सहित अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से तैयारियों का जायजा लिया और कई अहम निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए और सभी समुदायों के सहयोग से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और किसी…

Read More

तेल की कीमतों में उछाल | ब्रेंट क्रूड $108 के पार | वैश्विक बाजार में हलचल अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई, जबकि वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वैश्विक कीमतों का मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत बढ़कर 108.51 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जो कि करीब 4.92% की बढ़त दर्शाती है। अमेरिकी कच्चा तेल भी महंगा वहीं, अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) की कीमत भी बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जिसमें 1.86%…

Read More

ED Action: आलमगीर आलम केस में नया मोड़, इंजीनियरों की बढ़ी मुश्किलें, ED की 5वीं चार्जशीट, भ्रष्टाचार मामले में बड़ा एक्शन, 3% कमीशन का खेल, झारखंड में टेंडर घोटाले का खुलासा रांची। झारखंड के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 मार्च 2026 को रांची स्थित विशेष PMLA अदालत में 5वीं सप्लीमेंट्री प्रोसिक्यूशन शिकायत (Prosecution Complaint) दायर की है। यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 44 और 45 के तहत दर्ज है। 14 इंजीनियर और अधिकारी बने नए आरोपी ED द्वारा दायर शिकायत में ग्रामीण कार्य विभाग (RWD),…

Read More

रांची। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों और वितरण व्यवस्था में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समय पर गैस आपूर्ति प्राथमिकता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गैस कंपनियों और वितरकों को हर हाल में समयबद्ध…

Read More

रांची। झारखंड में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। इसी क्रम में राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग पहुंचकर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे रूट का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और कुशल चालकों के विकास के उद्देश्य से जमशेदपुर में टियर-I इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय Hemant Soren की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। 11.88 एकड़ भूमि पर बनेगा संस्थान प्रस्तावित IDTR संस्थान का निर्माण जमशेदपुर के मौजा मनपिठा में 11.88 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इस संस्थान का संचालन केंद्र सरकार, राज्य सरकार और Tata Motors के साझेदारी मॉडल के तहत होगा, जिसमें टाटा मोटर्स संचालन और तकनीकी सहयोग की…

Read More

रांची। Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited (JBVNL) ने त्योहारों और शोभायात्राओं के दौरान सुरक्षित बिजली आपूर्ति को लेकर एक अत्यावश्यक सार्वजनिक सूचना जारी की है। यह निर्देश झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (WP PIL No. 1715/2025) के अनुपालन में जारी किया गया है, जिसमें सभी आयोजकों, समितियों और आम नागरिकों से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। क्या है निर्देश का उद्देश्य इस SOP का मुख्य उद्देश्य त्योहारों और शोभायात्राओं के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। प्रमुख…

Read More

रांची। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि…

Read More

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित The Titos Restaurant में 7 मार्च की रात करीब 8:25 बजे हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों ने होटल स्टाफ मनीष गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम…

Read More