Author: News Box Bharat

रांची. हजारीबाग जिले में भारी बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें से एक व्यक्ति की मौत चुराचू प्रखंड में हुई, जबकि पदमा प्रखंड के पदमा गाँव में तीन लोग वज्रपात की चपेट में आकर मारे गए. पदमा की घटना में मृतकों के परिजन सुधीर कुमार ने बताया कि परिवार ने हाल ही में एक चार पहिया वाहन खरीदा था। परिवार के सदस्य भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे और शुक्रवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी क्रम में वे बलि के लिए बकरा खरीदने…

Read More

आम लोग रहे परेशान रांची. हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान प्रशासन नतमस्तक नजर आया. मंगलवार को निकला जुलूस बुधवार को खत्म हुआ. इससे आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मंगलवार और बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान बिजली के नहीं रहने से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली से लेकर पानी तक के लिए लोग तरसते रहे. कहा जा सकता है कि दो दिनों तक हजारीबाग ब्लैकआउट रहा. बिजली नहीं रहने और गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ी. वहीं, प्रशासन के नाक के नीचे डीजे…

Read More

बाजार में कोहराम रांची. आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। घरेलू गैस सिलिंडर 50 रूपए महंगा हो गया। यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी। रांची में घरेलू गैस सिलिंडर 14.2Kg 860.50 रूपए में मिलते थे, अब 50 रूपए बढ़ जाने से 910.50 रूपए में मिलेंगे. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की जा रही है। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना और नॉन उज्ज्वला योजना यानी सभी…

Read More

 रांची। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर मे रामनवमी झंडा विसर्जन जुलुस के दौरान झंडा के हाई टेंशन तार से सटने से पांच व्यक्ति घायल हो गए हैं। इसमें एक बुरी तरह से घायल हुआ है। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के समता नगर में रामनवमी झंडा अखाड़ा जुलूस के दौरान झंडा का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के तार के सम्पर्क में आ गया। तार से सटते ही जोरदार आवाज हुई। मौके पर मौजूद पुलिस गस्ती की टीम पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में विजय कुमार दे,…

Read More

रांची. संसद के दोनों सदनों से पारित विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात मंजूरी दे दी. इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2025 को भी अपनी स्वीकृति दे दी. सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि संसद से पारित वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक कानून बन गया है, अब पूरे देश में नया वक्फ का कानून लागू हो जाएगा. लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े थे. वहीं, राज्यसभा में बिल…

Read More

दहशतगर्तों पर कड़ी नजर रखी जाए रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामनवमी महोत्सव के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अफवाह फैलाने वाले या अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें और त्योहार को शांति, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर आयोजित होने वाली शोभायात्राओं और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए। उन्होंने जोर देकर…

Read More

रांची। कांग्रेस के लोकसभा सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने वक्फ संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह विधेयक संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। याचिका में दावा किया गया है कि यह कानून मुसलमानों के साथ भेदभावपूर्ण है और संविधान के कई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। मुख्य आपत्तियां संवैधानिक विरोधयाचिका में कहा गया है कि यह विधेयक अनुच्छेद 14 (समानता), 15 (धर्म के आधार पर भेदभाव निषेध), 25-26 (धार्मिक स्वतंत्रता), 29 (अल्पसंख्यक अधिकार), और 300A (संपत्ति का अधिकार) का उल्लंघन करता है। वकील अनस तनवीर के माध्यम…

Read More

रांची। वक्फ बिल पर समर्थन देने से नाराज होकर आजसू रांची महानगर उपाध्यक्ष मो जुबैर आलम ने अपने पद से इस्तिफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तिफा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेज दिया है। जुबैर आलम ने इस संबंध में कहा कि यह बिल पूरी तरह से मुललमानों के खिलाफ है। ऐसे में आजसू पार्टी ने इस बिल का समर्थन किया। इसलिए मैं अपने पद से इस्तिफा दे दिया। जुबैर ने कहा कि आजसू ने मुस्लिम समुदाय का भरोसा तोड़ा है और यह कदम सेक्युलर छवि के खिलाफ है। उधर बिहार की भी राजनीति पूरी तरह…

Read More

रांची। झारखंड के इतिहास में पहली बार रांची में भारतीय वायुसेना का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज वायुसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से उनके कार्यालय में चर्चा की। वायुसेना की सुप्रसिद्ध सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी ग्राउंड पर यह शानदार एयर शो प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पूर्व, 17 अप्रैल को इसका पूर्ण अभ्यास सत्र (फुल ड्रेस रिहर्सल) भी आयोजित होगा। बैठक में वायुसेना अधिकारियों ने एयर शो की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी आवश्यकताओं पर विस्तार…

Read More

रांची। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रामनवमी जुलूस के प्रस्तावित मार्गों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। इनमें हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर (रातु रोड), विश्वनाथ शिव मंदिर (पिस्का मोड़), श्री महावीर मंदिर (पंड़रा), तपोवन मंदिर (निवारणपुर) आदि शामिल हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, मेडिकल टीमों की तैनाती, साफ-सफाई,…

Read More