Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR
    All About Jharkhand

    अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 14, 20262 Mins Read
    रांची में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए दिए गए नए पीसीआर वाहन और जवानों को ब्रीफ करते ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह।
    रांची पुलिस को मिले 88 नए चारपहिया वाहन, अब शहर में बढ़ेगी पीसीआर पेट्रोलिंग और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा।
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार की पहल के बाद रांची पुलिस को अब पुराने और खटारा वाहनों से राहत मिल गई है। सरकार द्वारा पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए गए 600 से अधिक वाहनों में से रांची पुलिस को सबसे अधिक 88 चारपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं। नए वाहनों के मिलने से राजधानी में पुलिस की पेट्रोलिंग और मौजूदगी पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार शाम ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांची के सभी पीसीआर और टाइगर जवानों को ब्रीफिंग दी और उन्हें नए वाहन सौंपे। अधिकारियों ने बताया कि आवंटित वाहनों में से 25 गाड़ियों को तुरंत पीसीआर पेट्रोलिंग में तैनात कर दिया गया है, ताकि शहर के संवेदनशील और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस की त्वरित मौजूदगी सुनिश्चित हो सके। अब ये पीसीआर वैन क्विक रिस्पॉन्स टीम के रूप में काम करेंगी।

    पेट्रोलिंग को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

    ट्रैफिक एसपी ने ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाकर स्नैचिंग और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी वाहनों की जीपीएस के माध्यम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि सामान्य परिस्थितियों में पीसीआर वैन 20 मिनट से अधिक समय तक एक ही स्थान पर खड़ी नहीं रहेंगी, ताकि पेट्रोलिंग लगातार गतिशील बनी रहे।

    त्योहारों को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश

    आने वाले प्रमुख त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। ट्रैफिक एसपी ने कहा कि इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों को सक्रिय नहीं होने देना है और सभी जवान पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

    बेहतर संसाधन के साथ बेहतर ड्यूटी की उम्मीद

    ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि नए वाहन मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें बेहतर संसाधन के साथ ड्यूटी निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर में पुलिस की मौजूदगी ऐसी होनी चाहिए कि स्नैचर और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल बने और राजधानी की कानून-व्यवस्था मजबूत रहे।

    jharkhand police PCR Patrolling Ranchi Ranchi Police Ranchi Police New Vehicles
    Previous ArticleUS Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत
    Next Article हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.