Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»झारखंड के बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा | हाई टेंशन लाइन से झुलसे 6 लोग
    All About Jharkhand

    झारखंड के बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा | हाई टेंशन लाइन से झुलसे 6 लोग

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 27, 20262 Mins Read
    रामनवमी जुलूस के दौरान बोकारो में हाई टेंशन लाइन से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
    हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर 6 लोग झुलसे।
    Buy Ad Space

    रांची। रामनवमी के जुलूस के दौरान बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 1.33 लाख वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामनवमी के मौके पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा मिलन के दौरान धार्मिक ध्वज (महावीरी पताका) को स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का डंडा पास से गुजर रही 1,33,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और वहां मौजूद 6 लोग झुलस गए।

    घायलों का अस्पताल में इलाज

    घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को आनन-फानन में बीटीपीएस डीवीसी और जारंगडीह जनता अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, हालांकि दो की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है।

    प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

    घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार बीडीओ संतोष महतो और थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

    पहले ही काटी गई थीं अन्य लाइनें

    स्थानीय मुखिया साबिर अंसारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही 220, 440 और 11,000 वोल्ट की लाइनों को बंद करवा दिया गया था, लेकिन ऊपर से गुजर रही 1.33 लाख वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

    Bokaro accident Bokaro news jharkhand news Ram Navami accident
    Previous Article“श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान
    Next Article रांची ED की बड़ी कार्रवाई: CCL के अधिकारी समेत 4 लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.