Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची ED की बड़ी कार्रवाई: CCL के अधिकारी समेत 4 लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
    All About Jharkhand

    रांची ED की बड़ी कार्रवाई: CCL के अधिकारी समेत 4 लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 27, 20263 Mins Read
    रांची में ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9.46 लाख रुपये की संपत्ति अटैच किए जाने से जुड़ा दस्तावेज
    फाइल फोटो
    Buy Ad Space

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 मार्च 2026 को अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दर्ज की है। यह मामला पीएमएलए (PMLA), 2002 की धारा 45 और 44 के तहत विशेष अदालत, रांची में दाखिल किया गया है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की करीब 9.46 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA), 2002 की धारा 5 के तहत की गई है। फिलहाल, ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

    इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    इस मामले में सीसीएल (Central Coalfields Limited) के असिस्टेंट सिक्योरिटी सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, छोटे भाई गोपाल कुमार और एक निजी कोयला परिवहनकर्ता राहुल कुमार को आरोपी बनाया गया है।

    CBI FIR के आधार पर शुरू हुई जांच

    ईडी ने यह जांच सीबीआई (ACB), रांची द्वारा दर्ज एफआईआर और 9 दिसंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि सभी आरोपियों ने आपराधिक साजिश, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग जैसे अपराध किए हैं।

    पद का दुरुपयोग कर ली रिश्वत

    जांच में सामने आया है कि संजीव कुमार सिंह, जो कि भुरकुंडा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पदस्थापित थे और बरका सयाल क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी रह चुके हैं, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर कोयला परिवहन से जुड़े निजी व्यक्तियों से अवैध रूप से पैसे वसूले।

    पत्नी के खाते में जमा हुए लाखों रुपये

    ईडी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह ने कोयला परिवहनकर्ता राहुल कुमार से करीब 5.5 लाख रुपये की अवैध राशि अपनी पत्नी पूनम देवी के बैंक खाते में जमा करवाई। यह राशि कथित तौर पर परिवहन में पक्षपातपूर्ण सहयोग देने के बदले ली गई थी।

    संदिग्ध लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग

    जांच में यह भी सामने आया कि पूनम देवी के खाते में करीब 4.46 लाख रुपये की संदिग्ध जमा राशि मिली, जिसका कोई संतोषजनक स्रोत नहीं बताया जा सका। इसके बाद करीब 4 लाख रुपये गोपाल कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए, जिसे बाद में नकद निकासी, अन्य लोगों को ट्रांसफर और वाहन लोन EMI चुकाने में इस्तेमाल किया गया।

    अपराध की रकम को वैध दिखाने की कोशिश

    ईडी के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया के जरिए अवैध कमाई (Proceeds of Crime) को वैध वित्तीय लेनदेन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है।

    बैंक खातों में जमा राशि अटैच

    ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्ति आरोपियों के व्यक्तिगत बैंक खातों में जमा रकम है, जिसे अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) के बराबर माना गया है।

    • SBI बैंक खाते में संजीव कुमार सिंह के नाम पर करीब 58 हजार रुपये
    • SBI खाते में गोपाल कुमार के नाम पर लगभग 8.88 लाख रुपये

    जांच के दौरान सामने आई संपत्ति

    ईडी के अनुसार, यह राशि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी कमाई का हिस्सा है, जिसे जांच के दौरान चिन्हित किया गया और उसी के आधार पर अटैचमेंट की कार्रवाई की गई। फिलहाल यह मामला रांची की विशेष अदालत (Special Court) में विचाराधीन है।

    ccl ed action money laundering case Ranchi ED news
    Previous Articleझारखंड के बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा | हाई टेंशन लाइन से झुलसे 6 लोग
    Next Article बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

    Explore More

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    September 2, 20265 Mins Read

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्रों में मतदाता पंजीकरण पर मंथन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.