Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ | एदलहातु में छापेमारी में कई सिलिंडर बरामद
    All About Jharkhand

    रांची में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ | एदलहातु में छापेमारी में कई सिलिंडर बरामद

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 25, 20262 Mins Read
    रांची एदलहातु में प्रशासन की छापेमारी के दौरान जब्त किए गए गैस सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण
    रांची के एदलहातु में अवैध गैस सिलिंडर भंडारण और रिफिलिंग का भंडाफोड़, प्रशासन की छापेमारी में कई सिलिंडर और उपकरण जब्त।
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड जिले के रांची में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण और रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। 24 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने एदलहातु क्षेत्र स्थित एक मकान में मंगलवार रात करीब 8:55 बजे छापेमारी की। मौके पर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि मकान किराए पर लिया गया था, जहां एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों में रिफिल कर कालाबाजारी कर रहा था।

    बरामद सामग्री
    छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके से कई गैस सिलिंडर और उपकरण जब्त किए, जिनमें शामिल हैं:

    • 14.2 किग्रा (Indane) के 3 भरे व 2 खाली सिलिंडर
    • 14.2 किग्रा (HP) का 1 भरा सिलिंडर
    • 5 किग्रा (Indane) का 1 खाली सिलिंडर
    • 19.2 किग्रा Go Gas के 2 खाली व्यावसायिक सिलिंडर
    • गैस रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर और पाइप
    • डिजिटल वजन मापने की मशीन

    जप्ती और आगे की कार्रवाई

    मौके पर ही सभी सामग्री की जप्ती सूची तैयार की गई और बरामद सिलिंडरों व उपकरणों को संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिया गया। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    प्रशासन की सख्ती जारी

    यह कार्रवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चल रही सतत निगरानी और सख्ती अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    नागरिकों से अपील

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की सूचना मिले तो तुरंत जिला प्रशासन, संबंधित थाना या ईमेल lpgranchi2026@gmail.com अथवा “अबुआ साथी” के व्हाट्सएप नंबर पर जानकारी दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी नियमित छापेमारी जारी रहेगी।

    Gas Cylinder Raid Gas Refilling LPG Black Marketing
    Previous Articleभारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण
    Next Article रांची में CBI का बड़ा एक्शन | रेलवे अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.