Author: News Box Bharat

रांची! झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार जेल भेज दिया गया है. रांची के pmla कोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच हेमंत सोरेन को जेल ले जाया गया. इस दौरान होटवार जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, किसी को भी उसे रास्ते में जाने की इजाजत नहीं दी गई है. ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन का 10 दिनों का रिमांड मांगा था. बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया, अगली सुनवाई 2 फ़रवरी को होगी. हेमंत सोरेन को अपर डिवीजन सेल में रखा जायेगा. आपको बता दे की 31 जनवरी की रात…

Read More

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता शरण रांची पहुंच गयीं. सीता सोरेन अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट से सीता सोरेन अपने आवास के लिए रवाना हो गयीं.

Read More

रांची! इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. महागठबंधन दल के नेता शाम 5 बजे राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात करेंगे. विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था जिस पर राज्यपाल ने मिलने का समय 5 बजे दिया है. 47 विधायकों का समर्थन पर चंपई सोरेन राज्यपाल को सौंप कर जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. चंपई सोरेन, आलमगिर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंहऔर प्रदीप यादव राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 बजे राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद सभी विधायक चार्टर प्लेन से…

Read More

रांची! सत्ताधारी दल के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार विशेष चार्टर्ड विमान से सभी विधायकों को हैदराबाद भेजा जाएगा. कुल38 विधायकों को भेजा जाएगा. जबकि कुछ करीबी विधायक रांची में ही रहेंगे. हालांकि मौसम ख़राब होने के कारण विधायकों को जाने में कुछ समय लग सकता है.

Read More

रांची! झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ED गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गया है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामला CJI के सामने रखा. CJI ने मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए तय कर दी.

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने देर रात हिरासत में ले लिया। सीएम हाउस से हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम हेमंत सोरेन को एयरपोर्ट स्थित ईडी कार्यालय में रात 10.15 बजे लेकर आई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन व उनके बड़े बेटे ED कार्यालय आए। रात 10.15 बजे से लेकर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनके साथ ईडी कार्यालय में रहीं। रात के एक बजे कल्पना सोरेन अपने बेटे के साथ ईडी कार्यालय से निकलीं। अब हेमंत सोरेन की पूरी रात ईडी कार्यालय में ही गुजरेगी। गुरुवार को ईडी…

Read More

रांची! हेमंत सोरेन को ईडी ने हिरासत में ले लिया है. ईडी हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे पूछताछ की उसके बाद उन्हें अपने साथ ले गई. इससे पहले उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया. रात में हेमंत सोरेन ed कार्यालय में ही रहेंगे.

Read More

रांची। बुधवार यानि 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास पर दिन के 1 बजे ईडी की टीम पूछताछ करेगी। इसको लेकर प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास, राजभवन व Ed कार्यालय के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। सुबह 9 बजे से रात 10 तक यह धारा लागू रहेगा। किसी भी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि अब इस क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का कोई हरवे-हथियार भी लेकर नहीं जा सकता। सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने…

Read More