Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने टूर्नामेंट में असफल रहे छोटे-छोटे बच्चों को डंडे व बेल्ट से पीटा | सीसीटीवी कैमरा को ढंककर बच्चों को मारा गया
    Crime

    डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने टूर्नामेंट में असफल रहे छोटे-छोटे बच्चों को डंडे व बेल्ट से पीटा | सीसीटीवी कैमरा को ढंककर बच्चों को मारा गया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 24, 2024Updated:July 24, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    महात्मा हंस राज अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता

    रांची। डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर आयुष कुमार सिन्हा के द्वारा बच्चों को पीटने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर बच्चों के पैरेंट्स काफी गुस्से में हैं। 22-23 जुलाई को बोकारो में आयोजित महात्मा हंस राज अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में असफल रहे स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। बच्चों के परिजनों ने बताया कि टूर्नामेंट में बच्चों के द्वारा अच्छा परफॉर्मेंस नहीं करने के बाद कमरा को बंद करके पीटा गया। सीसीटीवी कैमरा को रुमाल से ढंककर बच्चों को डंडा व बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया। बच्चों को इतना मारा गया कि शरीर के कई हिस्से में निशान भी आ गए। बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन स्कूल में जाकर जमकर हंगामा किए। हंगामा को बढ़ता देख स्कूल के प्रिंसिपल ने स्पर्ट्स टीचर व बच्चों के परिजन से सारी जानकारी हासिल की। स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों के परिजनों को कहा कि आयुष पर जरुर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को किसी भी हाल में मारना नहीं चाहिए था।

    स्पोर्ट्स टीचर घर में ताला लगाकर भागा

    बुधवार सुबह गोंदा थाना में स्पोर्ट्स टीचर आयुष कुमार सिन्हा के खिलाफ मामले की जानकारी थाने को दी गई। गोंदा थाना की ओर से बच्चों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। बच्चों के परिजन कह रहे हैं कि जिस तरह से आयुष ने बच्चों को पीटा है उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। 10-12 साल के बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने मारा। जब परिजन आयुष से मिलने गए तो उसके घर में ताला लगा था। परिजनों ने बताया कि आयुष घर में ताला लगाकर भाग गया है।

    crime Dav Gandhinagar School
    Previous Article27 को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक : तमिलनाडु के सीएम ने बैठक का बहिष्कार किया | हेमंत सोरेन ने कहा- तो फिर किसका साथ-किसका विकास
    Next Article झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क “BILLION IMPRESSIONS” का उद्घाटन किया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.