Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»27 को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक : तमिलनाडु के सीएम ने बैठक का बहिष्कार किया | हेमंत सोरेन ने कहा- तो फिर किसका साथ-किसका विकास
    Latest

    27 को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक : तमिलनाडु के सीएम ने बैठक का बहिष्कार किया | हेमंत सोरेन ने कहा- तो फिर किसका साथ-किसका विकास

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 20244 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    बुधवार को कांग्रेस संसद के बाहर बजट का विरोध करेगी

    रांची। आम बजट पेश होने के बाद विपक्ष हमलावार हो गया। बिहार, आंध्र व ओडिशा को आर्थिक पैकेज देने के बाद कई राज्यों के सरकारों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट में राज्य की पूरी तरह से अनदेखी की गई और वह 27 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया… संघीय ढांचे का उदाहरण देखिए – आज बजट पेश हुआ और 27 तारीख़ को नीति आयोग की बैठक रखी गई है। तो फिर किसका साथ – किसका विकास ?। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अपने सहयोगी दलों को लुभाने के लिए बिहार, आंध्र प्रदेश पर सरकार मेहरबान रही, ओडिशा पर भी कुछ ध्यान दिया गया। लेकिन लगता है बाकि 27 राज्य देश के है ही नहीं।

    24 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी द्रमुक

    स्टालिन ने बजट को बेहद निराशाजनक करार देते हुए कहा कि चूंकि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है, इसलिए नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना उपयुक्त होगा। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद केंद्रीय बजट को लेकर 24 जुलाई को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्टालिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तमिलनाडु के अधिकारों को बरकरार रखने के लिए, हम जनता की अदालत में लड़ाई जारी रखेंगे। स्टालिन ने बिहार और आंध्र प्रदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘अल्पमत वाली भाजपा’ को ‘बहुमत वाली भाजपा’ बनाने वाले क्षेत्रीय दलों को संतुष्ट करने के लिए बजट में कुछ राज्यों के लिए योजनाओं की घोषणा की गई है।

    शासन वाले राज्यों को छोड़कर बाकी सभी को भूल गईं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही ऐसी योजनाओं की घोषणा की है, लेकिन इस बात को लेकर संदेह है कि इन्हें लागू किया जाएगा या नहीं। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए ‘मेट्रो रेल योजना’ की घोषणा की थी, लेकिन इसके लिए (चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2) कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई और राज्य को अबतक धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि बिहार और आंध्र प्रदेश का हश्र तमिलनाडु जैसा नहीं होगा। स्टालिन ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उन दलों के शासन वाले राज्यों को छोड़कर बाकी सभी को भूल गई हैं जो इस सरकार को समर्थन देते हैं। राज्य के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है।

    सोनिया ने लिखा-यह सरकार पुंजिपतीयो की हैं

    कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया… आज के बजट ने फिर यह परिभाषित किया है कि यह सरकार पुंजिपतीयो की हैं आमजन का केवल शोषण करती हैं! पिछले दस सालों में जो लुटपाट और अन्याय इस देश के मध्यवर्ग और गरीब के साथ हुआ है वह पुनः दोहराया गया है। सभी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है मुझसे जुड़े और भाजपा के नफरत को रोकने में सहायता करें। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया, हारेगी तानाशाही!

    कांग्रेस सदन के अंदर अपनी आवाज उठाएगी

    राज्य सभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज इस बजट पर हमने विस्तृत चर्चा की। ये बजट विकास के नाम पर शून्य है। हम इस बजट का कल संसद के बाहर विरोध करेंगे और संसद के अंदर अपनी आवाज उठाएंगे। ये बजट भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है।

    Budget 2024 Protest niti ayog Tamilnadu Cm
    Previous Articleऐतिहासिक दिन : “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाएगा कुष्ठाश्रम परिसर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 256 विशेष परिवारों को निःशुल्क आशियाने की दी सौगात
    Next Article डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने टूर्नामेंट में असफल रहे छोटे-छोटे बच्चों को डंडे व बेल्ट से पीटा | सीसीटीवी कैमरा को ढंककर बच्चों को मारा गया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.