Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ऐतिहासिक दिन : “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाएगा कुष्ठाश्रम परिसर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 256 विशेष परिवारों को निःशुल्क आशियाने की दी सौगात
    News

    ऐतिहासिक दिन : “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाएगा कुष्ठाश्रम परिसर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 256 विशेष परिवारों को निःशुल्क आशियाने की दी सौगात

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक स्थित नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाए। आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की आवाज पहुंचे, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

    सैकड़ो परिवारों को मिला अपना आशियाना

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ो लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज से इस नवनिर्मित आवासों के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की जा रहीं हैं। इस आशा के साथ कि आने वाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं उनके दुःखों को हमारी सरकार कम किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक अधिकार राज्य सरकार देने का कार्य कर रही है।

    इस परिसर में और नए आयाम जोड़ेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन शुभ है। आज झमाझम बारिश भी हो रही है। कुछ दिनों पूर्व तक राज्य के किसान भाई-बंधु आसमान की ओर देख रहे थे कि कब बारिश होगी। असामान्य बरसात को लेकर वे चिंतित दिख रहे थे। पर्यावरण जिस तरह से बदलाव का संकेत दे रहा है। उससे प्रतीत होता है कि आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने अपने आशियाने का चाभी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही, परिसर को शहर का सबसे सुंदर परिसर बनाने का प्रयास हम सब मिलजुलकर करेंगे।

    कोरोना संक्रमण के समय राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। कोविड-19 का नकारात्मक प्रभाव पूरे विश्व में रहा। कोरोना संक्रमण के समय हमारी सरकार ने झारखंडवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्यवासियों के सहयोग से हमारी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए काफी जद्दाजोहद भी करना पड़ा। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, आईजी रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Kushtha Ashram Nirmal Awas
    Previous Articleमतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 जुलाई को | मतदान केंद्र जाकर अपना नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें
    Next Article 27 को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक : तमिलनाडु के सीएम ने बैठक का बहिष्कार किया | हेमंत सोरेन ने कहा- तो फिर किसका साथ-किसका विकास

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.