Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 जुलाई को | मतदान केंद्र जाकर अपना नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें
    News

    मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 जुलाई को | मतदान केंद्र जाकर अपना नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा इस मतदाता सूची के प्रारूप को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 25 जुलाई को सुबह अपने मतदान केंद्र जाकर अपना नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें, यदि कोई विसंगति हो तो तत्काल अपने बीएलओ को बताएं। बताया कि लोग चाहें तो घर बैठे ही निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन माध्यमों जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी अपना नाम जांच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मोबाइल से एसएमएस के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। इसके लिए अपने नंबर से ECI लिखकर फिर एक स्पेस देकर अपना मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नंबर लिखकर 1950 पर मैसेज करने से मतदाता पंजीकरण से जुडी जानकारी मेसेज से ही उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने यह बातें राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई को होने वाले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संदर्भ में निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

    नाम जांचों अभियान चलाया जा रहा

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि हम अभी से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर लेंगे तो फिर चुनाव के समय कोई असहज स्थिति नहीं आती है। चुनाव के समय कहीं-कहीं ऐसी शिकायतें भी मिलती हैं कि उनका मतदाता पहचान पत्र है, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं है। आगामी चुनाव के दौरान ऐसी अप्रत्याशित स्थितियों से बचने के लिए ही यह नाम जांचों अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राज्य के आम मतदाताओं, राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स आदि सभी वर्गों से अपील की कि वे इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए आम लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित करें।
    उन्होंने कहा कि आम मतदाताओं के बीच नाम जांचने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच #NaamJancho सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि 25 जुलाई को 12 से 1 बजे के बीच चलाए जा रहे इस सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा जरूर बनें। इस दिन अपने नाम की तो मतदाता सूची में जांच करें ही साथ ही, साथ ही अपने आस पड़ोस, दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिवारजनों का भी नाम जांच कर लें। इस दौरान ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

    Naam Jancho Abhiyan Voter List
    Previous Articleभारत का बजट 2024-25 : न्यू टैक्स रिजीम में स्लैब में हुआ बदलाव | 3 लाख रुपए आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 15 लाख रुपए से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा
    Next Article ऐतिहासिक दिन : “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाएगा कुष्ठाश्रम परिसर | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 256 विशेष परिवारों को निःशुल्क आशियाने की दी सौगात

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.