आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा रांची। झारखंड विधानसभा का दूसरे दिन का मानसून सत्र दिन के 11 बजे शुरू हुआ। सदन में नेहा तिर्की के द्वारा प्रश्नकाल शुरू करते ही भाजपा के विधायकों का हंगामा करना शुरू कर दिया। वेल में भाजपा विधायकों ने पर्चा लहराया। विधायक पाकुड़ में आदिवासी छात्रों की पिटाई का विरोध कर रहे। भाजपा विधायक वेल के करीब आकर नारेबाजी कर रहे। स्पीकर विधायकों को शांत रहने की अपील कर रहे, लेकिन विधायक नारेबाजी करते रहे। तुष्टिकरण करने वाली सरकार हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। सदन शुरू होने से पहले बाहर भाजपा विधायकों का धरना…
Author: News Box Bharat
रांची। Paris Olympics 2024 आर्चरी में भारतीय महिलाओं के खराब प्रदर्शन के चलते टीम इवेंट में नीदरलैंड्स से हारकर क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गईं। रविवार को भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0-6 से हारकर बाहर हो गई। भारतीय टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हरियाणा की 18 वर्ष की भजन कौर ने 60 में से 56 अंक बनाए, लेकिन भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एक बार फिर निराश किया। दीपिका और अंकिता भकत जैसे अनुभवी खिलाड़ी कमजोर कड़ी साबित हुए. दोनों का स्कोर 50 के पार भी नहीं रहा।…
रांची। तीन दिन पहले पाकुड़ में केकेएम कॉलेज में हुई हिंसक झड़प मामले में एसपी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर थाना प्रभारी और पुलिस अवर निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। 26 जुलाई की देर रात नगर थाने की पुलिस एक शख्स के अपहरण मामले में जांच करने कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और छात्रों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। हिंसक झड़प में दर्जन भर छात्र एवं आधा दर्जन पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हो गए थे। घटना के बाद छात्र संगठनो ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज यानी 29 जुलाई कोअनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सरकार को सदन व सदन से बाहर घेरने को लेकर बीजेपी के विधायकों ने रविवार रात रणनीति बनाई। भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता अमर बाउरी की उपस्थिति में पार्टी के 19 विधायकों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि मानसून सत्र के शेष पांच दिनों में पार्टी सरकार से पांच वर्षों का हिसाब मांगेगी। अमर बाउरी ने कहा…
कोरिया की ओह ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता रांची। Paris Olympics 2024 में मनु भाकर ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। भाकर ओलिंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं । निशानेबाजी में भारत का यह 5वां पदक था। भारत ने एथेंस 2004 से लंदन 2012 तक लगातार तीन ओलिंपिक में शूटिंग पदक जीते लेकिन अगले दो संस्करणों में उन्हें कोई पदक नहीं मिला था। 22 वर्षीय मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। रिपब्लिक ऑफ कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 के नए ओलिंपिक…
रांची। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी में रहने वाले एक हिंदी अखबार के प्रतिनिधि शेख मुजिबुल के परिजनों पर इटकी और मांडर के गोरे गांव से आये 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ब्लैक कीया कार जेएच 01 एफए 1337 पर सवार और हरवे हथियार से लैश होकर आये लोगों ने दुकान के शीशे तोड़ डाले। उनके पुत्र मोनाजिर हसन के गले से सोने का चेन भी लूट ली। मारपीट में उनकी पत्नी अजिदा बेगम का बांया पैर फ्रेक्चर हो गया। वहीं, बेटी शबाना परवीन, रोज़ी परवीन, पुत्र तनवीर और मोनाजिर हसन के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है।…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड व छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है। बरेली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं, सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मीटिंग में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों के बारे में बातचीत करेंगे। वहीं, इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं होंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नहीं जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 7 राज्यों के मुख्य मंत्रियों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना,…
रांची। Paris Olympics 2024 काआगाज हो गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और साहित्य के साथ फ्रांसीसी जुनून का नजारा पूरी दुनिया ने देखा। करीब 4 घंटे चली सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुरा जैसे सुपर स्टार्स ने परफॉर्म किया। बारिश ने इन परफॉर्मेंस में चार-चांद लगाया। साथ ही ओलिंपिक मशाल लिए एक मिस्टीरियस मैन आकर्षण का केंद्र रहा। शुक्रवार रात 11 बजे से (भारतीय समयनुसार) एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ पेरिस ओलिंपिक का भव्य आगाज हो चुका है। यह पहला मौका रहा, जब किसी स्टेडियम से बाहर ओपनिंग सेरेमनी हुई। 27…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat