

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड व छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है। बरेली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं, सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल
- संतोष कुमार गंगवार को झारखंड.
- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान
- जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना
- ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम
- रामेन डेका को छत्तीसगढ़
- सीएच विजयशंकर को मेघालय
- सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र.
- गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम व मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार