रांची। लातेहार जिले में गुरुवार तड़के सड़क सादसे में 5 कांवरियों की मौत हो गई। यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टमटम टोला के पास गुरुवार सुबह 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई। मृतकों में रंगीली कुमारी, अंजली कुमारी, सविता देवी,शांति देवी और चालक दिलीप उरांव शामिल हैं। जबकि हनेश यादव, चरकु यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव, रीना कुमारी घायल हो गए। हनेश यादव और चरकु यादव की स्थिति…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय ने आज यानी गुरुवार को झारखंड के नवमनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में एक सादे समारोह के बीच संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री व आला अधिकारी शामिल थे। बता दें कि संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे थे। रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत एयरपोर्ट में किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार की पूरी मंत्रिमंडल सहित राज्य के सभी आला अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि…
रांची। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में इस बात की पुष्टी की है कि तेहरान में हमास के प्रमुख के आवास को निशाना बनाकर हमास प्रमुख इस्माइल हानिये और उनके एक अंगरक्षक की हत्या कर दी गई। आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला आज सुबह यानी बुधवार तड़के किया गया है। बता दें कि मंगलवार को हानिये ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की थी।IRGC ने बताया कि तेहरान में उसके घर को…
रांची। पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग से सेवानिवृत रंजीत प्रसाद का मंगलवार रात 11बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अभी सैमफोर्ड अस्पताल के मर्चरी में हैं। उनकी छोटी बेटी लंदन में है, जो गुरुवार 2 बजे तक भारत पहुंचेगी। बेटी के रांची आने के बाद दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा। बता दें कि विगत कुछ महीने पूर्व उनकी हार्ट की सर्जरी हुई थी। यह जानकारी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची के सहायक महामंत्री रहमान खान ने दी। रंजीत प्रसाद के निधन पर कई आला अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
रांची। आज यानी बुधवार 31 जुलाई 2024 को संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत एयरपोर्ट में किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार की पूरी मंत्रिमंडल सहित राज्य के सभी आला अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं, झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्पाल बनाया गया है।
रांची। झारखंड के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीगणों ने भी मनोनीत…
एयर पिस्टल में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज रांची। Paris Olympic 2024 में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की मिक्स्ड कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई, जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल…
ट्रेन की 18 बोगी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा लोग घायल रांची। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे में 2 पुरुष यात्रियों की मौत हो गई है, पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है। यात्री हावड़ा मुंबई मेल के B4 कोच में यात्रा कर रहे थे। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की…
रांची। हाल के दिनों में भाजपा व उसके प्रमुख नेता लगातार बयान दे रहे हैं कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी आ रहे हैं। आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, जमीन हथिया रहे हैं, लव जिहाद, लैंड जिहाद कर रहे हैं। यह बोला जा रहा है कि झारखंड बनने के बाद संथाल परगना में आदिवासियों की जनसंख्या 16% कम हुई है और मुसलमानों की 13% बढ़ी है। सांसद निशिकांत दुबे ने तो संसद में बयान दिया कि 2000 में संथाल परगना में आदिवासी 36% थे और अब 26% हैं और…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat