Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
रांची। रांची जोन के 8 जिलों में संपति मूलक अपराध के अपराधकर्मी के विरुद्ध छापामारी अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 94 अपराधकर्मी को गिरफ़्तार किया गया। इसमें रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सराइकेला खरसवां में 12, चाइबासा 6 और खूंटी में 2 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला फिरदौस नगर से बाला उर्फ आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डोरंडा थाना में बाला के विरुद्ध धारा 457/380/411 के तहत मामला दर्ज था।
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण का हत्यारा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में गोपी के हत्या में शामिल एक अपराधी को गोली भी लगी। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील के हत्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के…
योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड के निवासी होना जरूरी रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। मंईयां योजना के तहत प्रत्येक महिला को सरकार एक हजार रुपए प्रतिमाह देगी। यह जानकारी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने दी। आज सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में सचिव ने बताया कि मंईयां योजना से महिलाओं को आच्छादित करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। इस योजना से राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल…
रांची। पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह का निधन हो गया। बता दें कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 7 जुलाई 2024 को पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारी गई थी। आज एम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। बता दें कि 7 जुलाई को वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे शाम में धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां आये. एक अपराधी पैदल ही हाथ में देशी कट्टा लिए वेद सिंह के पीछे पहुंचा और उस पर गोली चलाना…
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परिजनों से मिलने रिम्स पहुंचे रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने रिम्स अस्पताल पहुंच कर दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने x अकाउंट में लिखा… एक युवा आदिवासी पुलिस अफसर का असमय इस दुनिया से चला जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता…
रांची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश को लेकर आज झारखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के क्लास-12 तक बंद कर दिए गए है। भारी बारिश को लेकर लोगों को चेतवानी दी गई है। नदी व नालों के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। तेज बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिया। मौसम विभाग के…
अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए। बिना पुलिस के खौफ खाए हर दिन बड़ी घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रहे। शुक्रवार को ही दिन दहाड़े एक अधिवक्ता गोपाल कृष्ण को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। वहीं, स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर…
घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं रांची। रांची नगर निगम में अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो घबराए नहीं। अब आपके हर समाधान के लिए रांची नगर निगम ने एक ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी हर शिकायत को दूर करा सकते हैं। रांची नगर निगम ने नागरिकों की समस्या व सुझावों को महत्वपूर्ण मानते हुए Smart Ranchi Citizen ऐप लॉन्च किया। जिसके तहत आम जनता अब घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया…