रांची। दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में देर रात तक हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के बाद फैक्ट्री से कोई भी मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में आशंका है कि कई अन्य लोग भी मारे गए होंगे। अभी तक मारे…
Author: News Box Bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। खानकाह मजहरिया मुनअमिया फिरदौस नगर डोरंडा रांची के सज्जादा नशी व ईमाम जामा मस्जिद जैप-1 सैय्यद शाह अल्कमा शिबली गुरुवार को उमरा कर रांची लौटे। खानकाह में शिबली के अकीदतमंद और मुरीदानो ने फूल माला पहना कर हुजूर का एवम पूरे जत्थे का स्वागत किया। बता दें पिछले महीने शिबली उमरा के लिए 28 जनवरी को जद्दा रवाना हुए थे। इनके साथ हुजूर की अहलिया शमसी, छोटे बेटे मौलाना सैय्यद अबू राफे तीबरानी, हसन बाबू, रजिया बेगम, सहाबुद्दीन कादरी, दिलबर हुसैन, सहादत हुसैन, मोहम्मद कमालुद्दीन, मोहम्मद अकमल हुसैन सहित अन्य लोग जत्था मे शामिल थे।
रांची ! पेशे से आर्किटेक्ट विनोद सिंह ED कार्यालय से निकल गए हैं. ED के अधिकारियों ने विनोद सिंह से लगभग एक घंटा तक पूछताछ की. आज ही Ed के समन पर जमीन से जुड़े मामले में विनोद सिंह ED कार्यालय पहुंच थे. वे बाइक से दिन के 11.24 में ED के कार्यालय आएं थे. जमीन से जुड़े मामले में ईडी के अधिकारियों ने विनोद सिंह से पूछताछ की. बता दें कि 3 जनवरी को अवैध खनन मामले में, जबकि 13 फरवरी को विनोद सिंह के ठिकानों पर जमीन से जुड़े मामले में छापेमारी की गई थी .
रांची ! Ed के समन पर जमीन से जुड़े मामले में विनोद सिंह ed कार्यालय पहुंच गए. वे बाइक से दिन के 11.24 में कार्यालय पहुंचे. जमीन से जुड़े मामले में ईडी के अधिकारी विनोद सिंह से पूछताछ शुरू कर दिए हैं. बता दें कि 3 जनवरी को अवैध खनन मामले में, जबकि 13 फरवरी को विनोद सिंह के ठिकानों पर जमीन से जुड़े मामले में की गई थी छापेमारी.
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
5 दिनों तक मैच देखने के लिए कम से कम 2 हजार रु. खर्च करने पड़ेंगे रांची। 9 दिनों के बाद एक बार फिर झारखंड की धरती में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। 23 से 27 फरवरी के बीच झारखंड की राजधानी रांची में भारत व इंग्लैड के क्रिकेटर टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखाएंगे। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 मुकाबला जीती है। तीसरा टेस्ट मैच आज से यानि 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। वहीं,…
रांची ! केंद्र की भाजपाई सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति द्वारा इसका विरोध करने के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसके तहत 15 को मोरहाबादी स्थित बापू के प्रतिमा के समक्ष 11 से 2 तक भूख हड़ताल का कार्यक्रम तय किया गया है। यह कार्यक्रम लगातार अलग अलग जगह पर जारी रहेगा। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला अध्यक्ष मुशतक आलम ने दी।
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। IAS विजया जाधव ने बोकारो के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। मंगलवार को विजया जाधव बोकारो की 34वें डीसी के रूप में कामकाज भी शुरू कर दिया। बोकारो डीसी ने अपने X अकाउंट में लिखा… जिले के 34 वें उपायुक्त के रूप में योगदान की। जनता के विश्वास,उम्मीद पर खड़ा उतरने एवं सरकार की योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही झारखंड में बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई थी। लेकिन चर्चा IAS विजया जाधव विजया नारायण राव और कुलदीप चौधरी को लेकर हो रही। कार्मिक विभाग…