Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»तेहरान में मारा गया हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये
    Latest

    तेहरान में मारा गया हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 31, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में इस बात की पुष्टी की है कि तेहरान में हमास के प्रमुख के आवास को निशाना बनाकर हमास प्रमुख इस्माइल हानिये और उनके एक अंगरक्षक की हत्या कर दी गई। आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला आज सुबह यानी बुधवार तड़के किया गया है। बता दें कि  मंगलवार को हानिये ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की थी।IRGC ने बताया कि तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया, इसमें हमास प्रमुख इस्माइल हानिये और उसके एक बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई।

    हानिये ने 1987 में हमास जॉइन किया था

    इसी साल यानी 2024 के अप्रैल महीने में इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मार दिया गया था।इजरायल हमास के बीच 7 अक्टूबर साल 2023 में शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध में  कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। पिछले दिनों लेबनान की तरफ से दागे गए रॉकेट हमलों में 12 इजरायली बच्चों की मौत हो गई थी। बता दें कि हानिये ने 1987 में हमास जॉइन किया था। इस्माइल हानिये साल 2017 से हमास का चीफ पॉलिटिकल नेता बना था। हमास में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई शूरा परिषद ने 2021 में उसे दोबारा 4 साल के लिए चुना था।

    Hamas chief Ismail Haniyeh
    Previous Articleसेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक रंजीत प्रसाद का निधन
    Next Article संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली

    Explore More

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 19, 20263 Mins Read

    Qatar LNG Crisis: ईरानी हमले के बाद $20 अरब का नुकसान | सप्लाई पर संकट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.