झारखंड में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रांची। अप्रैल का महीना शुरू होते ही झारखंड के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ जाती हैं। इसकी वजह है स्कूलों द्वारा तरह-तरह के बहानों से की जाने वाली मनमानी फीस वृद्धि। कुछ स्कूल “डेवलपमेंट चार्ज” या “बिल्डिंग फंड” के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलते हैं, तो कुछ “री-एडमिशन” या “किताब-ड्रेस ” तय करके मनचाहे दाम ऐंठते हैं। बिना डीजल की कीमत बढ़े हर साल बस भाड़ा बढ़ाने की प्रथा भी अभिभावकों को परेशान करती है। सरकार ने उठाए कदम, गठित हुईं समितियां हाल ही में…
Author: News Box Bharat
रांची। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध का आह्वान किया है। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने मुसलमानों से रमजान के आखिरी शुक्रवार (जुमा तुल विदा) के दिन जुमे की नमाज़ के दौरान दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधकर वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है। बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर रहीम मुजद्दिदी ने एआईएमपीएलबी के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर जारी वीडियो संदेश में कहा, “वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी है। जुमा तुल विदा के पवित्र अवसर पर यह विरोध…
रांची। 24 फरवरी से 27 मार्च, 2025 तक चले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। इस सत्र में विनियोग विधेयक सहित कुल 5 विधेयक पारित किए गए। प्रमुख बिंदु नेता प्रतिपक्ष का चयन प्रश्नों एवं चर्चाओं का आंकड़ा स्पीकर एवं मंत्री का अभिनंदन निष्कर्ष:इस सत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विपक्ष की आलोचनात्मक भूमिका तक संतुलन बना रहा। झारखंड विधानसभा ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवैधानिक प्रक्रियाओं को कैसे सफल…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर 2 हत्या से रांची दहल गया है। गुरुवार को रांची के पंडरा इलाके में एक हैरतअंगेज हत्याकांड सामने आया है, जहां जूता व्यवसायी भूपल साहू को चाकू से गले पर बेरहमी से वार करके मार डाला गया। घटना के समय भूपेश साहू अपनी दुकान “विशाल फुटवेयर” की सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अज्ञात युवक ने उन पर अचानक धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर ने इतनी बर्बरता दिखाई कि दुकान के बाहर की सीढ़ियां खून से लथपथ हो गईं। आसपास…
रांची। हजारीबाग जिले में पिछले मंगलवार (25 मार्च 2025) को रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, हंगामे, तोड़फोड़ की घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सदर थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर 30 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और आम नागरिक शामिल हैं। इस विवाद का केंद्र पंच मंदिर चौक के निकट अशोक…
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी रांची। ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे पर्वों के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। राज्य के कुछ जिलों में पिछले कुछ समय से त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सख्त चेतावनी जारी की है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक विषैले संदेश फैलाने वाले लोग “जमीनी उपद्रवियों” से भी अधिक…
त्योहारी माहौल को खराब करने वालों पर सख्ती रांची। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से जोड़ा गया। डीजीपी ने त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए और निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। डीजीपी गुप्ता ने जोर देकर कहा कि “असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उन्हें किसी भी…
एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार, 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया है। अनिल टाइगर भाजपा के रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य थे, जिन्हें बुधवार को दिनदहाड़े रांची के कांके चौक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी का नाम रोहित वर्मा है व वह पुंदाग का रहने…
रांची। हजारीबाग जिले में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगला जुलूस के दौरान झंडाचौक के पास आपत्तिजनक नारा लगाने के बाद विवाद बढ़ा। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। पत्थरबाजी के बाद हुड़दंगियों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। यह घटना मंगलवार की रात सदर थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास स्थित जामा मस्जिद के पास हुई। जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की। वहीं, भीड़ को नियंत्रण के लिए प्रशासन ने हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। रामनवमी को लेकर…
रांची। झारखंड सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना को लेकर अधिसूचना जारी की है। इनमें केंद्रीय प्रतिनिधित्व से लौटे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी इस आदेश के तहत होमगार्ड के पूर्व डीजी अनिल पालटा को अब रेल डीजी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, एमएस भाटिया को होमगार्ड का नया डीजी नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय में आईजी प्रोविजन पद पर तैनात पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 2021 और 2022 बैच के…