Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»शिक्षा व्यवसायीकरण vs अभिभावकों की मजबूरी : झारखंड में कैसे रुकेगी स्कूलों की मनमानी
    Education

    शिक्षा व्यवसायीकरण vs अभिभावकों की मजबूरी : झारखंड में कैसे रुकेगी स्कूलों की मनमानी

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 28, 20254 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी

    रांची। अप्रैल का महीना शुरू होते ही झारखंड के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ जाती हैं। इसकी वजह है स्कूलों द्वारा तरह-तरह के बहानों से की जाने वाली मनमानी फीस वृद्धि। कुछ स्कूल “डेवलपमेंट चार्ज” या “बिल्डिंग फंड” के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलते हैं, तो कुछ “री-एडमिशन” या “किताब-ड्रेस ” तय करके मनचाहे दाम ऐंठते हैं। बिना डीजल की कीमत बढ़े हर साल बस भाड़ा बढ़ाने की प्रथा भी अभिभावकों को परेशान करती है।

    सरकार ने उठाए कदम, गठित हुईं समितियां

    हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायकों द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद राज्य सरकार सक्रिय हुई है। स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 को लागू करते हुए दो-स्तरीय समिति व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पहली स्कूल स्तरीय शुल्क समिति है, जिसमें प्रबंधन के प्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक और चार अभिभावक सदस्य होते हैं। यह समिति फीस बढ़ोतरी के प्रस्तावों का आकलन करेगी। यदि फीस में 10% से अधिक वृद्धि प्रस्तावित है, तो इसके लिए जिला स्तरीय समिति (उपायुक्त की अध्यक्षता में) की मंजूरी अनिवार्य होगी।

    कमेटी का गठन होगा

    झारखंड के निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी का गठन होगा। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है। जिलों को भेजे गए पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है। अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप 15 दिनों के अंदर विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति व जिलास्तर पर जिला समिति का गठन करने को कहा गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग को भी जानकारी देने को कहा गया है।

    कानूनी पृष्ठभूमि और कोर्ट के आदेश

    यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के टीएमए पाई बनाम कर्नाटक राज्य मामले और झारखंड हाईकोर्ट के 2003 व 2013 के आदेशों के अनुपालन में बनाई गई है। पहले शिकायत निवारण के लिए कोई स्पष्ट मापदंड नहीं थे, लेकिन 2017 के संशोधित अधिनियम के तहत अब फीस निर्धारण में पारदर्शिता का प्रावधान है। इसके तहत स्कूलों को अपने खर्चों (शिक्षकों का वेतन, रखरखाव लागत आदि) और आय का ब्योरा देना होगा।

    अभिभावकों की भूमिका और चुनौतियां
    हालांकि, इस व्यवस्था की सफलता अभिभावकों की सक्रियता पर निर्भर करेगी। शिक्षा सचिव ने स्वीकारा कि अक्सर अभिभावक शिकायत दर्ज नहीं कराते, क्योंकि उन्हें डर होता है कि स्कूल उनके बच्चों को निशाना बनाएंगे। इसी भय का फायदा उठाकर कई स्कूल मनमानी जारी रखते हैं। जिला समिति में शिकायत करने का अधिकार दिए जाने के बावजूद, अधिकारियों का मानना है कि अभिभावकों को आगे आना होगा।

    न्यायालय ने दी हरी झंड

    गौरतलब है कि इस अधिनियम को 20 निजी स्कूलों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को अधिनियम की प्रति और कोर्ट के आदेश भेजकर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

    प्रशासनिक कमिटी बनाने का स्वागत : कैलाश यादव

    प्रशासनिक कमिटी के अवहेलना करने पर निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों के शिकायत मिलने पर कड़ी कारवाई के साथ स्कूलों का मान्यता रद्द होनी चाहिए। अभिभावक संघ झारखंड के अध्यक्ष कैलाश यादव ने निजी स्कूलों के मनमानी ढंग से री-एडमिशन शुल्, वार्षिक शुल्क जैसे अतिरिक्त शुल्क वसूलने के खिलाफ लगाम लगाने हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक कमिटी बनाने की घोषणा का सहृदय स्वागत किया है। यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि री-एडमिशन, वार्षिक शुल्क वसूलने के अलावा स्कूलों/परिसरों में यूनिफॉर्म और कॉपी-किताब बेचने पर भी सख्त रोक लगाई जाने पर संज्ञान लेने होंगे। अभिभावक संघ झारखंड के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि प्रशासनिक कमिटी को निजी स्कूलों के मनमानी पर 2.50 लाख का जुर्माना लगाने के साथ यूनिफॉर्म और कॉपी-किताब बेचने पर भी प्रतिबंध लगाने एवं जुर्माने का प्रावधान होनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक कमिटी के आदेशों का अवहेलना करने पर अभिभावकों के शिकायत मिलने के बाद निजी स्कूलों पर कड़ी कारवाई करते हुए स्कूलों के मान्यता रद्द होनी चाहिए।

    education Jharkhand Cm Hemant Soren Ramdas Soren
    Previous Articleवक्फ संशोधन विधेयक का विरोध : अलविदा जुमा के नमाज के दौरान काली पट्टी बांधे मुस्लिम
    Next Article मॉक ड्रिल में रांची पुलिस की लापरवाही | स्कूल में आंसू गैस से बच्चे बेहोश !

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.