Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»हजारीबाग मंगला जुलूस हिंसा : 30 नामजद समेत 300 अज्ञात पर केस
    Crime

    हजारीबाग मंगला जुलूस हिंसा : 30 नामजद समेत 300 अज्ञात पर केस

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 27, 2025Updated:March 27, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। हजारीबाग जिले में पिछले मंगलवार (25 मार्च 2025) को रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, हंगामे, तोड़फोड़ की घटनाओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सदर थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर 30 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और आम नागरिक शामिल हैं। इस विवाद का केंद्र पंच मंदिर चौक के निकट अशोक चौक को बताया जा रहा है। मंगला जुलूस के दौरान ग्वालटोली चौक से गुजर रहे जुलूस पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अशोक चौक पर रात करीब 10 बजे आपत्तिजनक गाना बजाया। इसके बाद हिंसा भड़क उठी। घटनाओं के बाद मस्जिद रोड समेत आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    प्रशासन की कार्रवाई

    घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले सभी घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, ड्रोन के माध्यम से जुलूस मार्ग की निगरानी करने और किसी भी घर या छत से पत्थर या अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करके दोषियों को जेल भेजने की योजना बनाई गई है।

    शांति समिति की बैठक और चेतावनी

    सदर थाना क्षेत्र में शांति समिति और सद्भावना बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शांति बनाए रखने के लिए कई सुझाव भी साझा किए गए। गौरतलब है कि 30 नामजद अभियुक्तों में दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि हिंसा पर अंकुश लगाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

    hazaribagh Ramnavmi Sp Hazaribagh
    Previous Articleसोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर झारखंड पुलिस की सख्ती : NSA और CCA के तहत होगी कार्रवाई
    Next Article फिर दहला रांची : जूता व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.