Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»फिर दहला रांची : जूता व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या
    Crime

    फिर दहला रांची : जूता व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 27, 2025Updated:March 28, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर 2 हत्या से रांची दहल गया है। गुरुवार को रांची के पंडरा इलाके में एक हैरतअंगेज हत्याकांड सामने आया है, जहां जूता व्यवसायी भूपल साहू को चाकू से गले पर बेरहमी से वार करके मार डाला गया। घटना के समय भूपेश साहू अपनी दुकान “विशाल फुटवेयर” की सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अज्ञात युवक ने उन पर अचानक धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर ने इतनी बर्बरता दिखाई कि दुकान के बाहर की सीढ़ियां खून से लथपथ हो गईं। आसपास एक भंडारे के कारण मौके पर भीड़ जमा थी, जिसके बीच आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने घायल भूपल को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाने में असफल रहे। एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई अधिकारी पंडरा ओपी के रवि स्टील चौक के पास हुई घटना की जांच के लिए पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया, जिसमें अपराधी की तस्वीर कैद हुई है।

    लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

    पुलिस ने बताया कि रातू थाने के थानेदार रामनरायन सिंह घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे और आरोपी की तलाश में जुट गए। बाद में पंडरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने पुष्टि की कि दोनों थानों की टीमें संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता भी मामले की गहन जांच के लिए इलाके में मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद और आरोपी की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर आघात जताते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    एक दिन पहले कांके में हुई थी हत्या

    बता दें कि बुधवार को कांके इलाके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार हत्या दी थी। कांके चौक के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अनिल टाइगर किसी काम के सिलसिले में आकर कांके चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े। आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन – फानन में रांची के रिम्स अस्पताल पहुचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

    crime murder ranchi pol
    Previous Articleहजारीबाग मंगला जुलूस हिंसा : 30 नामजद समेत 300 अज्ञात पर केस
    Next Article झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त : 1.45 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी | 5 विधेयक पारित

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.