22 नामजद के विरूद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी रांची। 21 मार्च 2025 को डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ला में मारपीट और गोलीबारी मामले में 2 अलग-अलग प्राथमिकी डोरंडा थाना में दर्ज की गई है। गोलीबारी मामले में घायल तबरेज अंसारी के बयान पर डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में मोईन खान, अज्जू खान, विक्की, रूस्तम, आरिफ, सरफराज उर्फ मुग्गी, साहेब, फैज कुरैशी, शाहनवाज कलीम उर्फ ट्वींकल, मो साद, अशरफ, फरमान फैजल, बिट्टू, शाहबाज उर्फ चोंच, आजम अहमद, इब्राहिम खान उर्फ इबू के अलावा 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि…
Author: News Box Bharat
रांची। लकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की। घरेलू टीम KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन RCB ने बढ़िया पार्टनरशिप और आक्रामक बैटिंग से 19.2 (17-3) ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। RCB की जीत का श्रेय मुख्य रूप से विराट कोहली और फिल साल्ट के धमाकेदार प्रदर्शन को जाता है। कोहली, जो पिछले साल ऑरेंज कैप विजेता थे, ने इस सीजन में भी फॉर्म जारी रखते हुए…
सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी संगठनों के आह्वान पर शनिवार को हुए रांची बंद का पूरे शहर पर गहरा असर पड़ा। मुख्य सरना स्थल के निकट फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों ने शहर को करीब 12 घंटे तक जकड़े रखा, जिससे आम जनजीवन ठप हो गया। आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं, लेकिन धार्मिक अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। उधर, प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, मगर बंद…
रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया था। सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर जीडी सुनील कुमार मंडल अपनी टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले से लगाई गई आईईडी में विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और सीआरपीएफ जवान जीडी पार्थ घायल हो गए। ब्लास्ट…
रांची। रांची पुलिस ने सरहुल, ईद और रामनवमी के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मार्च-अप्रैल में आने वाले इन तीनों पर्वों के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, 30 या 31 मार्च को ईद, 1 अप्रैल को सरहुल की भव्य शोभायात्रा और 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इनमें से दो पर्वों में बड़े जुलूस निकलेंगे, जबकि ईद पर नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। रांची ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बुधवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सुरक्षा योजना पर चर्चा की। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक थाना…
रांची। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद मामले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने सरेंडर किया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। VHP और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं ने नागपुर में कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। सभी पर आरोप है कि संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर नागपुर में किए गए प्रदर्शन के…
झारखंड पुलिस की टीम अजरबैजान रवाना होगी रांची। झारखंड पुलिस के सबसे वांटेड अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से भारत लाने का मार्ग साफ हो गया है। अजरबैजान की बाकू उच्च अदालत ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। मयंक वर्तमान में बाकू जेल में बंद है और जल्द ही झारखंड पुलिस की टीम उसे लेने अजरबैजान रवाना होगी। झारखंड एटीएस ने केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल के साथ मिलकर मयंक के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए, जिसके आधार पर बाकू की निचली अदालत ने पहले ही प्रत्यर्पण को स्वीकृति दी थी। मयंक ने उच्च अदालत में अपील…
रांची. भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ 2 अन्य साथियों ने भी सफल लैंडिंग की। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। बोट के जरिये रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित अपने साथ ले गई । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने का वक्त अंतरिक्ष में बिताया। इसके साथ ही सुनीता ने अंतरिक्ष में 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया। लैंडिंग के करीब 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया । सभी…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय ईडी) ने झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ योजनाओं में कमीशन की राशि में हिस्सा लेने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है। इसके लिए ईडी ने राज्य सरकार को पत्राचार किया है। बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी के अधिकारियों ने 15 मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की थी। ईडी ऑफिस में लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तत्कालीन मुख्य…
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अखिलेश सिंह को हटाकर दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार को राज्य अध्यक्ष बनाया है। राजेश कुमार वर्तमान में कुटुंबा विधानसभा सीट (आरक्षित) से विधायक हैं। यह निर्णय पार्टी की सामाजिक न्याय और दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले, कृष्णा अल्लावरू को बिहार प्रभारी बनाया गया था, जिन्होंने कन्हैया कुमार के साथ ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ अभियान चलाया था। अखिलेश सिंह का बदलाव का संदेश अखिलेश सिंह, जो भूमिहार समुदाय से आते हैं और राज्यसभा सांसद…