Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»IPL 2025 : RCB ने KKR को धूल चटाई
    Sport

    IPL 2025 : RCB ने KKR को धूल चटाई

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 23, 20252 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। लकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की। घरेलू टीम KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन RCB ने बढ़िया पार्टनरशिप और आक्रामक बैटिंग से 19.2 (17-3) ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। RCB की जीत का श्रेय मुख्य रूप से विराट कोहली और फिल साल्ट के धमाकेदार प्रदर्शन को जाता है। कोहली, जो पिछले साल ऑरेंज कैप विजेता थे, ने इस सीजन में भी फॉर्म जारी रखते हुए 36 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। वहीं, साल्ट ने 31 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी से टीम को पावरप्ले (6 ओवर) में ही 80 रन तक पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन की नींव रखी, जिसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 16 गेंदों में 34 रन की तेज़ पारी खेलकर मैच को और आसान बना दिया। अंत में लियाम लिविंगस्टोन ने स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर विजयी छक्का जड़कर RCB को जीत दिलाई। RCB के क्रुणाल पांडेय (29-3) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    कोहली ने बनाया नया मीलस्टोन

    इस मैच के दौरान विराट कोहली ने KKR के खिलाफ अपने 33वें मैच में 1000 रन पूरे कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अभी भी डेविड वॉर्नर (1134 रन vs पंजाब किंग्स) के पास ही है।

    KKR की गेंदबाज़ी फिर रही फीकी

    KKR की ओर से गेंदबाज़ी में केवल सुनील नरेन (1/28), वैभव अरोड़ा (1/32), और वरुण चक्रवर्ती (1/35) ही विकेट ले पाए। बाकी गेंदबाज 10 से अधिक की इकॉनमी रेट के साथ महंगे साबित हुए। टीम की कमजोर बॉलिंग और RCB के बल्लेबाजों के आगे कोई रणनीति न चल सकी, जिससे मैच का पासा पलट गया। इस जीत के साथ RCB ने सीजन में अपना दबदबा कायम करने का संकेत दे दिया है।

    सक्षिप्त स्कोर : कोलकाता- 174-8 (20), अजिंक्य रहाणे 56, सुनील नरेन 44, रघुवंशी 30 रन। क्रुणाल पांडेय 29-3 विकेट। बंगलुरु- 177-3 (16.2), विराट कोहली नाबाद 59, फिल साल्ट 56 रन।

    Ipl 2025 kkr rcb
    Previous Articleरांची बंद का पूरे शहर पर गहरा असर पड़ा
    Next Article डोरंडा गोलीकांड : आजम समेत 5 को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 31, 20263 Mins Read

    Duleep Trophy: दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, ईस्ट जोन ने 50 रन का आंकड़ा पार किया

    August 29, 20263 Mins Read

    दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार आमने-सामने, कल से महामुकाबले

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.