Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची बंद का पूरे शहर पर गहरा असर पड़ा
    Latest

    रांची बंद का पूरे शहर पर गहरा असर पड़ा

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 22, 2025Updated:March 22, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी संगठनों के आह्वान पर शनिवार को हुए रांची बंद का पूरे शहर पर गहरा असर पड़ा। मुख्य सरना स्थल के निकट फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों ने शहर को करीब 12 घंटे तक जकड़े रखा, जिससे आम जनजीवन ठप हो गया। आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं, लेकिन धार्मिक अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। उधर, प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, मगर बंद का असर पूरे शहर में दिखाई दिया। अब सवाल यह है कि सरकार और आदिवासी समूहों के बीच यह टकराव आगे किस रूप में सुलझेगा।

    यातायात व्यवस्था चरमराई

    सुबह 7 बजे से शाम तक शहर के लगभग हर मुख्य चौराहे, गली-मोहल्ले और सिरमटोली चौक पर प्रदर्शनकारियों ने डटकर सड़कें अवरुद्ध कीं। बस, टैक्सी, ऑटो के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा। कई इलाकों में महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल दिखे, जिन्होंने पारंपरिक हथियारों के साथ रास्ते रोके।

    सरना स्थल की पवित्रता बनाए रखना जरूरी

    आदिवासी नेताओं ने बताया कि सिरमटोली स्थित सरना स्थल उनका प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां सरहुल जैसे त्योहारों पर जुलूस समाप्त होते हैं। उनका आरोप है कि फ्लाईओवर के लिए पहले ही 14 फीट जमीन दान में दी जा चुकी है, लेकिन अब और जमीन देने से उनकी पूजा-पद्धति प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि ओवरब्रिज का निर्माण किसी अन्य दिशा में किया जाए ताकि धार्मिक स्थल अछूता रहे।

    प्रशासन से टकराव, VIP भी नहीं बचे अव्यवस्था से

    हिनू चौक पर प्रदर्शनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया, जहां हाथापाई की घटना हुई। बंद के दौरान मंत्रियों समेत कई वीआईपी लोगों की गाड़ियों को रोक दिया गया। उन्हें गलियारों के चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी दिनभर दुविधा झेलनी पड़ी। सुबह खुले बाजार धीरे-धीरे बंद हो गए, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने जबरन शटर गिराने पर जोर दिया।

    बंद सफल रहा : बबलू मुंडा

    केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि रांची के चारों ओर सरना धर्मावालंबी ने सड़क पर उतरकर रांची बंद कराने का कार्य किया। सरना समाज अपने धर्म की रक्षा के लिए सरना समाज एकजुट है। तीन महीने से लगातार सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के मामले को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा लगातार जोरदार प्रदर्शन एवं विरोध कर रही है। झारखंड विधानसभा में विधायकों ने केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप का मामला उठाया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा जांच समिति बनाकर समस्या का समाधान करने की बात कही, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौन हैं।

    adiwasi ranchi Ranchi Police Siramtoli Flyover
    Previous Articleसारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर शहीद
    Next Article IPL 2025 : RCB ने KKR को धूल चटाई

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.