रांची। चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के SI जितेंद्र दानी घायल हो गए। घायल SI को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है।
Author: News Box Bharat
टाइगर की पार्टी अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नाम से जाना जाएगा रांची। टाइगर जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नाम से जाना जाएगा। निर्वाचन आयोग ने जयराम महतो की पार्टी को मान्यता दे दी है। निर्वाचन आयोग बहुत जल्द पार्टी को चुनाव चिन्ह दे देगा। जयराम महतो ने कहा कि अपने ही पार्टी के लोगों ने बाधाएं डाली। लेकिन पार्टी को आखिरकार मान्यता मिल गई। उन्होंने कहा कि सिंबल भी कुछ ही दिनों में निर्वाचन आयोग दे देगा। विधानसभा चुनाव से पहले सिंबल हमारे पास होगा। पार्टी…
जिला न्यायाधीश पद पर 8 अभ्यर्थी की नियुक्ति होगी रांची। हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक आज यानी बुधवार को झारखंड मंत्रिमंडल में हुई। हेमंत कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके तहत केंद्रीय एजेंसी के मामलो को अब मंत्रिमंडल देखेगा। मानकी मुंडा ग्राम प्रधान की राशि में वृद्धि की कैबिनेट की मंजूरी मिली। मानकी को 6 हजार, मुंडा ग्राम प्रधान को 4 हजार, पढ़हा राजा को 2000 देने की मंजूरी मिली। बिहार परिवहन निगम के कर्मी झारखंड में शामिल होंगे, 619 कर्मचारियों के झारखंड में समायोजन की मंजूरी मिली। जिला न्यायाधीश पद पर 8 अभ्यर्थी…
वन महोत्सव : जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन का अस्तित्व रहेगा रांची। झारखंड में जल- जंगल और जमीन हमेशा से ही हमारे जीने का जरिया रहा है। लेकिन, सदियों से चली आ रही ये व्यवस्था अन्धाधुन्ध विकास और शहरीकरण की दौड़ में पीछे छूटती जा रही है। आज हरे -भरे पेड़ों से आच्छादित जंगल की जगह कंक्रीट के जंगल ने ले ली है। इसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। आज जरूर इस बात की है…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को रेस्क्यू किया गया। मानव तस्करी के शिकार 10 साल से लापता बालक को झारखंड भवन, नई दिल्ली ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नई दिल्ली एवं हरियाणा में एक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बालक को रेस्क्यू किया गया। ज्ञात हो कि बालक…
विनेश को ओलंपिक में अब कोई मेडल भी नहीं मिलेगा रांची। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार सुबह 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम वजन अधिक होने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान ने अनुमेय सीमा को पार कर लिया और परिणामस्वरूप उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बुधवार को उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से आयोग घोषित करदिय गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश के आयोग घोषित होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद विनेश बुधवार रात होने वाले 50 केजी कैटिगरी की विमेंस…
रांची। Paris Olympic Hockey के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने टीम इंडिया को 3-2 से हराकर फाइनल में खेलने का सपना पूरा किया। अब फाइनल में जर्मनी का सामना नीदरलैंड्स से होगा। वहीं, बॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला स्पेन से होगा। दोनों मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। नीदरलैंड्स ने स्पेन को 4-0 से हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल के पहले हाफ में भारत अधिक आक्रामक था, लेकिन जर्मनी ने अंतराल पर 2-1 की बढ़त ले ली। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में…
पदक पक्का : बुधवार को गोल्ड के लिए अमेरिका की साराह से मुकाबला रांची। Paris Olympic में भारतीय भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा दिया। मंगलवार रात विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से पटकनी देकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। विनेश फोगाट ओलिंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। फाइनल में पहुंचने के साथ ही विनेश का गोल्ड या रजत पदक पक्का हो गया है। बुधवार को फाइनल में विनेश का सामना अमेरिका की साराह हिलदेब्रांड्ट से होगा। साराह अभी…
रांची। कोकर चौक के करीब एक्सीडेंट से एक बच्चे की मौत की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। एक्सीडेंट दिन के 12 बजे हुई और शाम 6 बजे मौत हुई। पुलिस ने जाम हटाने को लोगों से आग्रह किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। भीड़ को हटाने को लेकर पुलिस को हल्की लाठी चार्ज करनी पड़ी। लाठी चार्ज के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास से जाम लगा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्चे की…
छात्रों ने कहा- सैन्य नेतृत्व वाली सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे रांची। बांग्लादेश की संसद को भंग कर दिया गया है, एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और कई सप्ताह तक चली हिंसा के बाद देश छोड़कर भाग गई थीं। छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने सेना के अधिकारियों से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि वे सैन्य नेतृत्व वाली सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे। अप्रैल 2023 से बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन, शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और सोमवार को भारत भाग जाने के बाद…