Author: News Box Bharat

रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण का हत्यारा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में गोपी के हत्या में शामिल एक अपराधी को गोली भी लगी। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील के हत्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के…

Read More

योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड के निवासी होना जरूरी रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। मंईयां योजना के तहत प्रत्येक महिला को सरकार एक हजार रुपए प्रतिमाह देगी। यह जानकारी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने दी। आज सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में सचिव ने बताया कि मंईयां योजना से महिलाओं को आच्छादित करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। इस योजना से राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल…

Read More

रांची। पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह का निधन हो गया। बता दें कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 7 जुलाई 2024 को पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारी गई थी। आज एम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। बता दें कि 7 जुलाई को वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे शाम में धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां आये. एक अपराधी पैदल ही हाथ में देशी कट्टा लिए वेद सिंह के पीछे पहुंचा और उस पर गोली चलाना…

Read More

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परिजनों से मिलने रिम्स पहुंचे रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने रिम्स अस्पताल पहुंच कर दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने x अकाउंट में लिखा… एक युवा आदिवासी पुलिस अफसर का असमय इस दुनिया से चला जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता…

Read More

रांची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश को लेकर आज झारखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के क्लास-12 तक बंद कर दिए गए है। भारी बारिश को लेकर लोगों को चेतवानी दी गई है। नदी व नालों के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। तेज बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिया। मौसम विभाग के…

Read More

अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए। बिना पुलिस के खौफ खाए हर दिन बड़ी घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रहे। शुक्रवार को ही दिन दहाड़े एक अधिवक्ता गोपाल कृष्ण को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। वहीं, स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर…

Read More

घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं रांची। रांची नगर निगम में अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो घबराए नहीं। अब आपके हर समाधान के लिए रांची नगर निगम ने एक ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी हर शिकायत को दूर करा सकते हैं। रांची नगर निगम ने नागरिकों की समस्या व सुझावों को महत्वपूर्ण मानते हुए Smart Ranchi Citizen ऐप लॉन्च किया। जिसके तहत आम जनता अब घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जानेमाने फुटबॉलर मो. हाशिम का निधन शुक्रवार को रात करीब 9 उनके कांके स्थित पतराटोली निवास में हो गया। परजिनों ने बताया कि 55 वर्षीय हाशिम का निधन हार्ट अटैक से हुआ। वे अपने पीछे पत्नी व बेटी को इस दुनिया से चले गए। पिछले साल ही हाशिम के बेटे का भी निधन हो गया था। कांके के मिलन क्लब से खेलते हुए हाशिम ने अपनी एक अलग पहचान गोलकीपर के रूप में रांची में बनाई थी। मिलन क्लब के बाद हाशिम ने लंबे समय तक मोरहाबादी रेड से खेला। हाशिम के निधन पर…

Read More

रांची। राज्य में हो रहे लगातार बारिश के कारण कल यानी शनिवार 3 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। क्लास केजी से क्लास-12 के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Read More

आपदा प्रबंधन ने चेतावनी जारी किया रांची। पूरे झारखंड में गुरुवार से हो रहे बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने भी अभी एक से दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार हो रहे बारिश के कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं, कुड़ू से रांची जाने वाले नेशनल हाईवे में अत्यधिक बारिश होने के कारण रातू पहुंचने के पहले वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया। डायवर्सन के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों का प्रवेश व परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। इसको लेकर प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से…

Read More